🔹पुलिसिंग के विभिन्न क्षेत्रों मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले 48 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार से पुरस्कृत कर, की उनके कार्यो की सराहना।
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में आम नागरिकों के लिए बेहतर पुलिसिंग को ध्यान मे रखते हुए, इसके लिए अच्छे कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस कमिश्नर इंदौर के निर्देशन मे साप्ताहिक कार्यक्रम शुरू किया गया है, जिसके तहत ऐसे अधिकारी/ कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जा रहा है, जिन्होंने पुलिसिंग के अपने कर्तव्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया हो।
साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम के अंतगर्त आज दिनांक 16.06.26 को पलासिया स्थित कार्यालय में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वाले निम्न 48 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरुस्कार से सम्मानित कर बधाई दी और उन्हें आगे भी ऐसे ही बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
साथ ही इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अप./मुख्या.) श्री आर.के. सिंह सहित उपस्थित अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी पुरुस्कृत पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना कर उनका हौसला बढ़ाया।
पुरुस्कृत पुलिसकर्मी-
इंदौर शहर मे हुए ब्रिक्स कृषि सम्मेलन 2026 के दौरान बेहतर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, पेट्रोलिंग एवं एरिया डॉमिनेशन तथा साथ ही सम्मेलन के दौरान सौपे गए कर्तव्यों का निर्वहन करने मे महत्वपूर्ण भुमिका निभाने पर पुलिस टीमो को किया सम्मानित –
एयरपोर्ट सुरक्षा व रिसेप्शन व्यवस्था-
- अति पुलिस उपायुक्त जोन -1 श्री सुमित केरकेट्टा, सहायक पुलिस आयुक्त मल्हारगंज श्री विवेक सिंह चौहान, सहायक पुलिस आयुक्त गांधीनगर श्रीमती निधि सक्सेना, थाना प्रभारी एरोड्रम श्री वेदेन्द्र सिंह कुशवाह, उनि गुड्डू कुशवाह थाना , उनि मनीष माहोरे थाना गांधीनगर, उनि अशोक धुर्वे थाना राजेंद्र नगर, उनि श्यामलाल तंवर थाना आजाद नगर
होटल शेरटन सुरक्षा व्यवस्था –
- अति पुलिस उपायुक्त जोन 2 श्री अमरेन्द्र सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त आजाद नगर श्री रविन्द्र बिलवाल, सहायक पुलिस आयुक्त विजय नगर श्री पराग सैनी, उनि अनिल गौतम थाना खजराना, उनि शैलेन्द्र ठाकुर थाना लसुडिया, उनि दीपक पालिया थाना कनाडिया, उनि नीलमणि सिंह थाना भंवरकुआ, उनि संजय बिशनोई थाना लसुडिया, उनि सचिन आर्य थाना कनाडिया, उनि शिवराज सिंह ठाकुर थाना तुकोगंज, उनि खुशबू परमार महिला थाना
होटल मेरियट सुरक्षा व्यवस्था –
- अति पुलिस उपायुक्त जोन 3 श्री रामस्नेही मिश्रा, सहायक पुलिस आयुक्त संयोगितागंज श्री तुषार सिंह, सहायक पुलिस आय़ुक्त खजराना श्री कुन्दन मण्डलोई, उनि बलवीर थाना विजय नगर, उनि शिवनाथ थाना चदंन नगर, उनि सचिन एमजी रोड, उनि अभिरुचि थाना पलासिया, उनि सुरेंद्र सिंह थाना रावजी बाजार
पेट्रोलिंग एवं एरिया डॉमिनेशन – सहायक पुलिस आयुक्त अपराध श्री सुनील यादव
यातायात व्यवस्था –
- अति पुलिस उपायुक्त यातायात श्री संतोष कौल, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात श्री लाल बहादुर बौध्द, सूबेदार मोहिनी गोयल, सूबेदार जाग्रति बिसेन, सूबेदार योगेश मिश्रा, सूबेदार अमित यादव, सूबेदार सुरेंद्र सिहं चौहान, सूबेदार अशोक भार्गव, सूबेदार चंदन खटिक, सूबेदार राजेंद्र सिंह चौहान थाना यातायात
अन्य क्षेत्रो में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मी-
* सूबेदार सुमित बिलोनिया, सूबेदार कुलदीप सिंह परिहार थाना यातायात – एमआर 10 एवं लवकुश चौराहे पर बेहतर यातायात प्रबंधन करने पर।
* प्रआर 3394 अभिनव शर्मा थाना आजाद नगर, आर 2429 विनीत राजपूत, आर 3949 रविकांत शर्मा, आर 1105 शैलेंद्र चतुर्वेदी थाना भंवरकुआ, आर 2692 संजय दांगी थाना एरोड्रम – थाना भंवरकुआ में पंजीबद्ध अपराध मे आरोपियों को गिरफ्तार कर 33 मोबाइल, 1 लैपटॉप सहित लगभग 50 लाख रुपये का माल मश्रुका जप्त करने मे सराहनीय योगदान पर।
* प्रआर 3393 तन्मय तोमर, आर 3763 कृष्णचन्द शर्मा, आर 1637 शिवपाल सोलंकी थाना द्वारकापुरी – थाना द्वारकापुरी क्षेत्रांतर्गत महिला से मंगलसूत्र छीनकर फरार हुए आरोपियों की पतारसी कर 03 आरोपियो को गिरफ्तार करने व लगभग 04 लाख रुपये का माल मश्रुका जप्त करने मे सराहनीय योगदान पर।





