• आरोपी की गिरफ्तारी पर उदघोषित था 10,000/- रु का ईनाम ।

 

  • आरोपी ने पूछताछ पर बताया कि, पुलिस से बचने लिए इंदौर से उज्जैन से मथुरा चला गया था पैसे खत्म होने से उसका इंतजाम के लिए आया था वापस इंदौर, कि पुलिस ने धरदबोचा

 

  • घटना में प्रयुक्त पिस्टल एवं अन्य आरोपी की तलाश हेतु लिया जाएगा पुलिस रिमांड

 

  • गाड़ियों की सीजींग की प्रतिस्पर्धा के चलते किया था हमला

 

  • आरोपी शातिर बदमाश, जिसके विरुद्ध पंजीबद्ध है 20 से अधिक आपराध ।

 

इंदौर शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय इन्दौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिए गए है। उक्त निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इंदौर श्री मयंक अवस्थी, पुलिस उपायुक्त जोन-02 श्री अमन सिंह राठोड़ द्वारा अति पुलिस उपायुक्त, जोन-02, श्री अमरेन्द्र सिंह व सहा पुलिस आयुक्त खजराना श्री कुन्दन मण्डलोई को बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी व कठोर कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है।

 

दिनाक 09-05-26  को फरियादी आकाश सिंह पिता राजेन्द्र सिंह बुंदेला नि. लाल गली परदेशीपुरा इंदौर ने रिपोर्ट किया की  09.05.26 की शाम करीब 18.15 बजे मैं एवं मेरे दोस्त साफ्टविजन कालेज पिपलियाहाना के खाली मैदान पर खड़े थे वहीं पर अमित (राजावत) और उत्तम ठाकुर नि. बाणगंगा के आये थे इसी दौरान गाडी खडी करने की बात को लेकर अमित और उत्तम मुझे माँ बहिन की गालियां बकने लगे और मैने मना किया तो उत्तम ने बोला कि आज इसे खत्म कर ही देते हैं तो अमित राजावत ने अपने पास से पिस्टल निकालकर मुझे जान से मारने की नियत से गोली मारी जो मेरे कमर के नीचे बायी जाँघ में लगी है रिपोर्ट पर दोनों आरोपीगण के विरुद्ध अप  कायम कर विवेचना मे लिया गया ।

वरिस्ठ अधिकारियों के निर्देश मे  टीआई मनीष लोधा द्वारा विशेष टीम गठित कर आरोपी की पतारसी की गई और आज दिनाक 13 -05 -26  को मुखबिर सूचना पर आरोपी अमित उर्फ बकरी पिता राम खिलावन  नि  हरसिद्धि नगर खजराना को बीचोली ब्रिज की सर्विस रोड से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पुलिस से बचने में भागा तो गिरने से हाथ और पैर मे चोटें भी आई है आरोपी का myh  में उपचार करवाने के बाद न्यायालय पेश किया जाएगा और पिस्टल एवं अन्य साथी आरोपी के संबंध मे पूछताछ हेतु पुलिस रिमांड प्राप्त किया जाएगा।

घटना के बाद से ही आरोपी के तलाश हेतु सभी संभावित स्थानों पर दबीश दी जा रही थी।आरोपी की गिरफ्तारी हेतु डीसीपी ज़ोन -02 द्वारा ₹10,000 का इनाम की भी उद्घोषणा की गई थी। तलाशी के दौरान आरोपी के मथुरा में होने की भी सूचना थी जहां भी टीम रवाना कर दी गई थी किंतु जानकारी प्राप्त हुई कि वापस इंदौर निकल गया है तो तिलक नगर की टीम द्वारा इंदौर बिचोली ब्रिज के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के पूर्व आपराधिक रिकार्ड भी दर्ज हैं।

 

उक्त कार्यवाही में स उ नि प्रवेश सिंह , आर नीरज जाट  थाना कनाड़िया,  प्र आर अंबिका पटेल, प्र.आर. रोशन यादव, भोला यादव, प्रधान आरक्षक मुजफ्फर, आर प्रवीण साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content