• 1000 से अधिक वाहन हटाए, 294 पर व्हील लॉक की कार्यवाही।

 

इंदौर शहर में यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारू, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री आर.के. सिंह एवं पुलिस उपायुक्त (यातायात) श्री राजेश कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा लगातार  व्यस्ततम मार्गो, मुख्य बाजार में सुगम यातायात हेतु कार्रवाई की जा रही है

इसी कड़ी में कल दिनाँक को यातायात पुलिस टीमो द्वारा नो पार्किंग के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों, व्यस्ततम चौराहों, बाजार क्षेत्रों सघन कार्रवाई की गई।

इस विशेष अभियान के अंतर्गत नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े 1000 से अधिक वाहनों को हटाया गया, जिससे यातायात बाधा दूर कर मार्गों को सुचारू किया गया। वहीं, 294 वाहनों पर व्हील लॉक लगाकर जुर्माना किया गया।

अभियान के दौरान यातायात पुलिस की टीमों ने लाउडस्पीकर के माध्यम से अनाउंसमेंट कर नागरिकों से अपील की कि वे अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें। कई स्थानों पर दुकानदारों एवं वाहन चालकों को समझाइश भी दी गई कि सड़क किनारे अव्यवस्थित पार्किंग से आमजन को असुविधा एवं दुर्घटना की संभावना बढ़ती है।

यातायात पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि शहर में यातायात सुधार के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content