🔹ट्रैफिक हेल्पलाइन एवं ‘इंदौर ट्रैफिक साथी’ ऐप से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई, अधिकांश शिकायतों का हुआ निराकरण

 

 

इंदौर। शहर में सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर के दिशा निर्देशन में इंदौर यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा नागरिकों की यातायात संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

ट्रैफिक हेल्पलाइन एवं ‘इंदौर ट्रैफिक साथी’ ऐप के माध्यम से नागरिक यातायात बाधित होने, अवैध पार्किंग, जाम एवं यातायात नियमों के उल्लंघन जैसी समस्याओं की जानकारी पुलिस तक पहुंचा रहे हैं, जिन पर संबंधित जोन एवं यातायात पुलिस की टीमें तत्परता से कार्रवाई कर रही हैं।

 

  1. ट्रैफिक हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतें (05 से 09 नवंबर 2026)

पिछले पांच दिनों में ट्रैफिक हेल्पलाइन पर कुल 47 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 45 का निराकरण किया जा चुका है तथा शेष 02 शिकायतों पर कार्रवाई जारी है।

प्राप्त शिकायतों का विवरण –

नो पार्किंग एवं अवैध पार्किंग – 30

यातायात बाधित होने संबंधी – 11

नगर निगम से संबंधित – 01

अन्य समस्याएं – 05

 

हेल्पलाइन के माध्यम से अब तक की उपलब्धि (22 सितंबर 2025 से 09 नवंबर 2026 तक)

 

कुल प्राप्त शिकायतें – 4,838

निराकृत शिकायतें – 4,811

कार्रवाई प्रक्रियाधीन – 27

 

  1. ‘इंदौर ट्रैफिक साथी’ ऐप पर प्राप्त शिकायतें (03 से 09 नवंबर 2026)

पिछले सात दिनों में ऐप के माध्यम से कुल 33 शिकायतें प्राप्त हुईं और यातायात पुलिस द्वारा सभी 33 शिकायतों का निराकरण किया गया।

 

ऐप के माध्यम से नागरिकों द्वारा प्रमुख रूप से निम्न समस्याओं की जानकारी दी गई –

 

नो पार्किंग एवं सड़क पर अवैध रूप से वाहन खड़े करना।

वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करना।

बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाना।

गलत दिशा में वाहन चलाना एवं यातायात जाम।

दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाना।

वाहनों पर काली फिल्म एवं नंबर प्लेट संबंधी अनियमितताएं।

 

ऐप के माध्यम से अब तक प्राप्त शिकायतों का विवरण –

कुल प्राप्त शिकायतें – 2,001

निराकृत शिकायतें – 1,676

नगरीय क्षेत्र इंदौर के बाहर की शिकायतें – 325

 

शिकायतों पर मौके पर पहुंचकर की जा रही कार्रवाई

 

प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए यातायात पुलिस द्वारा मौके पर टीम भेजकर यातायात सुचारू कराया जा रहा है। नो पार्किंग में खड़े वाहनों के मालिकों से संपर्क कर वाहन हटवाए जा रहे हैं। आवश्यकता पड़ने पर क्रेन एवं व्हील लॉक पार्टी की मदद से कार्रवाई की जा रही है। वहीं, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई भी की जा रही है।

यातायात बाधित होने की सूचना पर संबंधित जोन की टीम एवं थाना पुलिस की बीट द्वारा मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाया जा रहा है।

 

इंदौर यातायात प्रबंधन पुलिस की नागरिकों से अपील

 

इंदौर यातायात प्रबंधन पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि शहर में कहीं भी यातायात बाधित होने, अवैध पार्किंग अथवा यातायात नियमों का उल्लंघन दिखाई देने पर तत्काल ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 7049107620 अथवा ‘इंदौर ट्रैफिक साथी’ ऐप के माध्यम से सूचना दें।

 

नागरिकों की सक्रिय सहभागिता एवं पुलिस के समन्वित प्रयासों से ही इंदौर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाया जा सकता है।

keyboard_arrow_up
Skip to content