🔹 दो अलग-अलग मामलों में 24.55 ग्राम अवैध MD ड्रग्स के साथ 02 आरोपियों को धरदबोचा।

 

🔹 आरोपी चोरी के वाहनों से कर रहे थे ड्रग्स  सप्लाई, चोरी की एक मोटरसाइकिल एवं एक स्कूटी भी की जप्त।

 

🔹 आरोपियों के कब्जे से कुल 24.55 ग्राम अवैध MD ड्रग्स एवं दोनों वाहनों सहित कुल कीमत करीब 4 लाख रुपए का मश्रुका किया जप्त।

 

 

इंदौर शहर में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध क्रय-विक्रय करने वाले तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु, पुलिस आयुक्त इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री मयंक अवस्थी द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

 

उक्त निर्देशों के पालन में पुलिस उपायुक्त, जोन-02 श्री अमन सिंह राठौड़, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जोन-02 श्री अमरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस आयुक्त, खजराना श्री आशीष पटेल* के नेतृत्व में थाना कनाड़िया पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

 

पुलिस कार्यवाही का विवरण

दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को थाना कनाड़िया पुलिस द्वारा क्षेत्र में भ्रमण एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए MD ड्रग्स के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

 

प्रकरण क्रमांक 01 —

 

दिनांक 13.10.2026 की रात्रि में पुलिस टीम टीपीएस-05 रोड के पास भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान सफेद रंग की स्कूटी पर बैठे एक संदिग्ध व्यक्ति ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम राजा उर्फ राजू राठौर, उम्र 23 वर्ष, निवासी अरावली परिसर, भूरी टेकरी, इंदौर बताया।

संदेह के आधार पर विधिवत तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक पन्नी में 11.96 ग्राम MD ड्रग्स बरामद हुई। जिस पर थाना कनाड़िया में अपराध क्रमांक 788/2026, धारा 8/22 NDPS एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से मिली स्कूटी बंगाली चौराहा के पास सर्विस रोड, थाना पलासिया क्षेत्र से चोरी की होना सामने आया।

 

प्रकरण क्रमांक 02 —

 

इसी रात्रि में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान टीपीएस-09, बिचौली हप्सी के पास मुख्य मार्ग पर एक संदिग्ध व्यक्ति बिना नंबर की बजाज CT 100 मोटरसाइकिल के साथ मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम इसराइल, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम अत्तर, थाना धनगांव, जिला खंडवा, हाल मुकाम दरगाह के पास, खजराना, इंदौर बताया।

संदेह के आधार पर विधिवत तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक पारदर्शी पन्नी में 12.59 ग्राम MD ड्रग्स बरामद हुई। इस पर थाना कनाड़िया में अपराध क्रमांक 789/2026, धारा 8/22 NDPS एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

जांच में उक्त मोटरसाइकिल राजबाड़ा क्षेत्र से चोरी की होना सामने आया। आरोपी से मादक पदार्थ के स्रोत एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

 

गिरफ्तार आरोपी

  1. राजा उर्फ राजू राठौर, उम्र 23 वर्ष, निवासी अरावली परिसर, भूरी टेकरी, इंदौर।
  2. इसराइल खान, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम अत्तर, थाना धनगांव, जिला खंडवा, हाल मुकाम दरगाह के पास, खजराना, इंदौर।

 

जब्त मश्रुका

🔹 11.96 ग्राम MD ड्रग्स।

🔹 12.59 ग्राम MD ड्रग्स।

🔹 कुल 24.55 ग्राम अवैध MD ड्रग्स।

🔹 एक बजाज CT 100 मोटरसाइकिल।

🔹 एक स्कूटी।

 

कुल अनुमानित कीमत: ₹400000 (4 लाख रुपए)

 

सराहनीय भूमिका

 

उक्त कार्यवाही में में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री सहर्ष यादव, उपनिरीक्षक दीपक पालिया, सहायक उपनिरीक्षक दिलीप बगड़ावत, सहायक उपनिरीक्षक मुकाम डाबर, प्रधान आरक्षक शिवकुमार यादव, प्रधान आरक्षक किशोर सावलिया, आरक्षक आनंद जाट, आरक्षक रुपेन्द्र भाटी, आरक्षक विशाल बेड़िया, आरक्षक प्रमोद जाट, आरक्षक आकाश त्रिवेदी, आरक्षक मंगेश जोवन, आरक्षक रामचरण दांगी, आरक्षक सोनू गुर्जर एवं आरक्षक महेंद्र मौर्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

इंदौर पुलिस की ड्रग्स के नशे के कारोबार के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही जारी….,

keyboard_arrow_up
Skip to content