क्राइम ब्रांच इंदौर व थाना राऊ पुलिस ने 04 तस्करों से कुल 39.08 ग्राम अवैध मादक पदार्थ   ( 13.08 ग्राम एम.डी. ड्रग्स एवं 26 ग्राम ब्राउन शुगर) एवं एक अपाचे मोटरसाइकिल की जप्त ।

 

▪️क्राइम ब्रांच की दो अलग-अलग कार्यवाही में एम.डी. ड्रग्स व ब्राउन शुगर के साथ 02 आरोपी तथा थाना राऊ ने ब्राउन शुगर के साथ 02 तस्करों को धरदबोचा।

 

▪️गिरफ्तार आरोपियों में एक आदतन अपराधी, जिसके विरुद्ध चोरी, लूट, अड़ीबाजी एवं डकैती की तैयारी सहित 33 आपराधिक प्रकरण है  दर्ज।

 

इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त एवं तस्करी पर अंकुश लगाने तथा नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर के दिशा-निर्देशन में इंदौर पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में क्राइम ब्रांच इंदौर ने दो अलग-अलग कार्यवाही में 13.08 ग्राम एम.डी. ड्रग्स के साथ तोफीक खान (21 वर्ष) तथा 17 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ मोहित उर्फ लल्लू (32 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से कुल लगभग ₹3 लाख मूल्य के मादक पदार्थ बरामद कर NDPS एक्ट की कार्यवाही की जा रही है।

वहीं, थाना राऊ पुलिस ने मुखबिर सूचना पर नेहरू नगर ग्रिड के पास से सनी भालेकर (32 वर्ष) एवं चेतन जाटव (33 वर्ष),  को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 09 ग्राम ब्राउन शुगर एवं तस्करी में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल ( कुल मश्रुका करीब 2.5लाख रूपये ) जप्त  कर NDPS एक्ट की कार्यवाही की गई है।

इस प्रकार तीनों कार्रवाइयों में कुल 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर 39.08 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ( 13.08 ग्राम एम.डी. ड्रग्स एवं 26 ग्राम ब्राउन शुगर) और एक tvs अपाचे मोटरसाइकिल जप्त किए गए हैं।

आदतन अपराधी के विरुद्ध दर्ज हैं 33 आपराधिक प्रकरण

क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार आरोपी मोहित उर्फ लल्लू के विरुद्ध शहर के विभिन्न थानों में चोरी, नकबजनी, अड़ीबाजी, लूट, डकैती की तैयारी, आबकारी एवं आर्म्स एक्ट सहित कुल 33 आपराधिक प्रकरण पूर्व से पंजीबद्ध होना पाए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों से मादक पदार्थों के स्रोत, सप्लायर एवं तस्करी नेटवर्क के संबंध में विस्तृत पूछताछ एवं विवेचना जारी है।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content