- आरोपी से करीब ₹2.20 लाख मूल्य की 21 ग्राम से अधिक MD ड्रग्स बरामद
- नशे की लत पूरी करने और कम समय में अधिक पैसा कमाने के लालच में सस्ते दामों पर ड्रग्स खरीदकर महंगे दामों में करता था सप्लाई।
इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त, तस्करी एवं नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के लिए पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा सख्त निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री मयंक अवस्थी, पुलिस उपायुक्त जोन-02 श्री अमन सिंह राठौड़, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-02 श्री अमरेन्द्र सिंह एवं सहायक पुलिस आयुक्त खजराना श्री आशीष पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खजराना श्री के.पी. यादव द्वारा विशेष टीम गठित कर अवैध मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय एवं तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों की पतारसी एवं धरपकड़ हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 21.11.2026 को थाना खजराना पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण एवं संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश कर रही थी। इस दौरान रंगून गार्डन के पास, खजराना क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर घबराकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे पकड़ा तथा नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ MD ड्रग्स बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी – फैजल शेख उर्फ सादिक उर्फ नेता,इंदौर।
जप्त मश्रुका – 21 ग्राम से अधिक अवैध मादक पदार्थ MD ड्रग्स, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹2,20,000/-
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्वयं MD ड्रग्स के नशे का आदी है। अपनी नशे की लत पूरी करने तथा कम समय में अधिक पैसा कमाने के लालच में वह सस्ते दामों पर MD ड्रग्स खरीदकर उसे ऊंचे दामों पर बेचने एवं सप्लाई करने का काम करता था।
पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से 21 ग्राम से अधिक MD ड्रग्स जब्त कर उसके विरुद्ध थाना खजराना में अपराध धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी से मादक पदार्थ के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क एवं इस अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
सराहनीय भूमिका – उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी खजराना निरीक्षक श्री के.पी. यादव, उपनिरीक्षक संदीप पटेल, प्रधान आरक्षक पंकज सांवरिया, गजानंद बरफा, मनोज नायडे, आरक्षक शुभम सिंह, जबर सिंह धाकड़, एदल गुर्जर, दिनेश धाकड़ एवं मनोज की अहम भूमिका रही।


