- आरोपियो ने शहर के अलग-अलग थाना क्षैत्रो मे दिया था मोबाईल स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम ।
- आरोपियो से कुल पाँच मोबाईल फोन तथा घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कुटी की गई जप्त ।
- महंगे शौक को पूरा करने के लिये देते थे मोबाईल स्नेचिंग की वारदात को अंजाम ।
इंदौर शहर में चोरी,नकबजनी, मोबाईल स्नेचिंग आदि संपत्ति संबंधी अपराधो पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं इनमें संलिप्त आरोपियो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त जोन- 2 श्री अमन सिंह राठौड , अति. पुलिस उपायुक्त जोन-2 श्री अमरेन्द्रसिंह एवं सहायक पुलिस आयुक्त खजराना श्री आशीष पटेल के निर्देशन मे कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना कनाड़िया द्वारा दो शातिर मोबाइल स्नैचर को गिरफ्तार किया गया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 07.07.2026 को फरियादिया शिवांगी पति विकाश सेन छोटा राजबाडा प्रतिमा के पास खडी होकर आटो का इंतजार कर रही थी तभी एक एक्टिवा स्कुटी पर सवार दो लडके अचानक सामने आये और फरियादिया के हाथ से मोबाईल झपट्टा मारकर छीनकर भाग गये । फरियादी की रिपोर्ट पर से अपराध क्र.526/26 धारा 304(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
उक्त मोबाईल स्नेचिंग के अपराध मे आरोपी को पकडने के लिये एक टीम का गठन थाना प्रभारी कनाड़िया के नेतृत्व मे किया गया । गठित टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज चैक करते आरोपी फरियादिया के साथ मोबाईल स्नेचिंग की घटना को अंजाम देकर एक्टिवा से भागते हुये दिखाई दिये ,गठित टीम द्वारा सीसीटीवी व अन्य तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी की तलाश की गयी तथा मुखबिर तंत्र से प्राप्त सूचना से संदिग्ध 1.सन्नी सिंह टुटेजा उम्र 24 साल निवासी सतवास देवास ,हाल मुकाम मयुर नगर मुसाखेडी इंदौर तथा अजय बानखेडे उम्र 20 साल निवासी ग्राम गोपालपुरा खरगौन हाल मुकाम मयुर नगर मुसाखेडी इंदौर को पकडा। जिनसे हिकमत अमली से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार कर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया । आरोपी सन्नी टुटेजा से तीन मोबाईल फोन व घटना मे प्रयुक्त एक्टिवा स्कुटी क्रं. MP09DS4507 तथा आरोपी अजय बानखेडे से दो मोबाईल फोन जप्त किये गये ।
गिरफ्तार आरोपी-
- सन्नी सिंह टुटेजा निवासी सतवास जिला देवास ,हाल मुकाम मयुर नगर मूसाखेडी इंदौर
- अजय बानखेडे निवासी ग्राम गोपालपुरा खरगौन हाल मुकाम मयुर नगर मूसाखेडी इंदौर
जप्तशुदा मश्रुका- 5 मोबाईल फोन व एक्टिवा स्कुटी (कीमती करीब दो लाख पचास हजार रुपये ) जप्त किये ।
सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी कनाड़िया श्री सहर्ष यादव , उनि दीपक पालिया, प्र.आर रविन्द्र रघुवंशी , प्र.आर शिवकुमार यादव, आर.जगदीश दांगी, आर.कुलदीप , आर.आनन्द जाट एवं सायबर सेल जोन-02 से आर. प्रवीण सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।





