• भिण्ड निवासी गुलशन यादव की गैंग ने अपने भाई की हत्या का बदला लेने के लिए अपने साथियों के साथ मिलकर दिया था अभि तोमर की हत्या को अंजाम।

 

  • आरोपियो को संरक्षण देने व फरार करने मे सहायता करने वाले अन्य 06 आरोपियों को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

 

  • आरोपियो के विरुद्ध अलग अलग जिलों में पंजीबद्ध है, हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, मारपीट, अवैध वसूली, आर्म्स एक्ट आदि के कई अपराध।

 

इंदौर – घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि दिनांक 21.5.26 को रात्रि करीब 10.30 बजे गुलाब बाग पेट्रोल पंप के सामने इंदौर में भिंड निवासी अभि उर्फ अभितेंद्र तोमर की पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी गुलशन यादव, डीलू उर्फ चंदन उर्फ चंद्रकांत लहारिया, गौरव जाटव, पीयूष गुर्जर और सत्यबीर मौर्य ने मिलकर गोली मार कर अभि उर्फ अभितेंद्र तोमर की हत्या कर दी थी जिस पर थाना लसूड़िया में आरोपियों के विरुद्ध अपराध  धारा 103(1),3(5) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था । विवेचना के दौरान प्रकरण मे धारा 253,61(2) बी.एन.एस. 2023 एवं 25,27 आर्म्स एक्ट बढायी गयी ।

उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इन्दौर श्री मयंक अवस्थी द्वारा पुलिस उपायुक्त जोन- 2 अमन सिंह राठौर को निर्देशित किया गया था । जिस पर से पुलिस उपायुक्त जोन-2 द्वारा अति.पुलिस उपायुक्त जोन-2 श्री अमरेन्द्र सिंह एवं सहायक पुलिस आयुक्त विजयनगर श्री पराग सैनी के नेतृत्व में एस.आय.टी. का गठन कर निर्देशित किया गया। साथ ही आरोपियों की शीघ्र तलाश व गिरफ्तारी हेतू 20,000/- रु का ईनाम भी एडिशनल कमिश्नर द्वारा उद्घोषित किया गया था ।

 

पुलिस टीम द्वारा घटना के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है ।

 

प्रकरण मे गिरफ्तार आरोपीः-

  1. पीयूष उर्फ दद्दु गुर्जर उम्र 19 साल निवासी इंदौर को दिनांक 26/05/2026 को गिरफ्तार किया गया ।

 

  1. सत्यबीर उर्फ सत्ते जाटव उम्र 24 साल निवासी भिण्ड को दिनांक 27/05/2026 को गिरफ्तार किया गया ।

 

  1. चन्द्रकांत उर्फ डीलू लहारिया शर्मा उम्र 38 साल निवासी भिण्ड को दिनांक 05/06/2026 को गिरफ्तार किया गया ।

 

  1. गौरव जाटव उम्र 21 साल निवासी  जिला भिंड को दिनांक 20/06/26 को गिरफ्तार किया गया ।

 

प्रकरण मे फरार आरोपियो को संरक्षण देने एवं फरार करने में सहायता करने में अन्य 06 आरोपियो को भी गिरफ्तार किया गया है:-

  1. नरेश जाटव उम्र 36 साल निवासी भिण्ड को दिनांक 27/05/2026 को गिरफ्तार किया गया ।
  2. भानु गुर्जर हाकिम सिंह गुर्जर उम्र 32 साल निवासीजिला आगरा उ.प्र. को दिनांक 27/05/2026 को गिरफ्तार किया गया ।
  3. गौरव मोर्य उर्फ संजू उम्र 22 साल निवासी अटेर रोड चन्दन पुरा जिला भिण्ड को दिनांक 27/05/2026 को गिरफ्तार किया गया।
  1. तुलसीराम जाटव निवासी इन्दौर को दिनांक 31/05/2026 को गिरफ्तार किया गया।
  2. राजेंद्र शर्मा उम्र 66 साल निवासी  जिला भिण्ड को दिनांक 02/06/2026 को गिरफ्तार किया गया ।
  1. प्रीति लहरिया उम्र 33 साल निवासी जिला भिण्ड को दिनांक 02/06/2026 को गिरफ्तार किया गया।

 

उक्त प्रकरण का मुख्य आरोपी गुलशन यादव आपराधिक प्रवृत्ति का होकर घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था जिसकी तलाश में पुलिस टीम के द्वारा अलग अलग स्थानों पर लगातार दबिश दी गई थी । दिनांक 26.6.26 को आरोपी के अपनी अग्रिम जमानत करने के लिए इंदौर आने की सूचना मिल थी जिस के आधार पर आरोपी गुलशन पिता जगदीश यादव उम्र 31 साल निवासी गोविंद नगर जिला भिंड को विजय नगर के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी गुलशन यादव से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि भाई विष्णु यादव की हत्या का बदला लेने के लिए अपने दोस्तों के साथ मिलकर अभि उर्फ अभितेंद्र तोमर की हत्या की थी फिर घटना के बाद सभी साथी अलग अलग हो गए, आरोपी गुलशन अपने साथी गौरव जाटव के साथ अहमदाबाद फिर वहां गौरव जाटव को छोड़ कर ट्रेन से रामेश्वरम तरफ चला गया था । आरोपी से घटना के संबंध में बारीकी से पूछताछ की जा रही है तथा घटना में प्रयुक्त स्पलेंडर मोटर साइकिल की जप्ती होना शेष है जिसके लिए आरोपी का माननीय न्यायालय से पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है।

 

आरोपियों से जप्त शुदा मश्रुका:-

  1. एक रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटर साइकिल
  2. एक 315 बोर बंदूक
  3. दो नग देशी कट्टा

 

आपराधिक रिकार्ड:-

 

सत्यबीर उर्फ सत्ते जाटव

  1. अपराध क्र. 94/22 धारा 294,323,365,34 भा.द.वि. थाना बरोही जिला भिण्ड
  2. अपराध क्र. 791/26 धारा 103(1),3(5), 253,61(2) बी.एन.एस.25,27 आर्म्स एक्ट थाना लसूडिया जिला इन्दौर शहर

 

गौरव जाटव

  1. अपराध क्र. 140/23 धारा 294,323,506,34 भा.द.वि. थाना कोतवाली जिला भिण्ड
  2. अपराध क्र. 305/23 धारा 147,148,149,294,307,323,506 भा.द.वि. थाना देहात जिला भिण्ड
  3. अपराध क्र. 333/25 धारा 115(2),296,351(3) बी.एन.एस. थाना देहात जिला भिण्ड
  4. अपराध क्र. 409/25 धारा 125,,296,351(3), 3(5) बी.एन.एस. थाना देहात जिला भिण्ड
  5. अपराध क्र. 119/26 धारा 296,351(3), 3(5) बी.एन.एस. थाना देहात जिला भिण्ड
  6. अपराध क्र. 791/26 धारा 103(1),3(5), 253,61(2) बी.एन.एस.25,27 आर्म्स एक्ट थाना लसूडिया जिला इन्दौर शहर

 

आरोपी चन्द्रकांत उर्फ डीलू लहारिया

 

  1. अपराध क्र. 27/2005 धारा 147,148,149,323,33,294,307 भा.द.वि. थाना देहात जिला भिण्ड
  2. अपराध क्र. 223/2005 धारा 327,294,34 भा.द.वि. थाना देहात जिला भिण्ड
  3. अपराध क्र. 277/2005 धारा 327,34 भा.द.वि. थाना देहात जिला भिण्ड
  4. अपराध क्र. 01/06 धारा 307,34 भा.द.वि. 3(2)5 SC/ST ACT थाना देहात जिला भिण्ड
  5. अपराध क्र. 226/2008 धारा 336,34 भा.द.वि. थाना देहात जिला भिण्ड
  6. अपराध क्र. 106/2008 धारा 394 भा.द.वि, 11-13 MPDPK ACT थाना देहात जिला भिण्ड
  7. अपराध क्र. 663/2008 धारा 392 भा.द.वि, 11-13 MPDPK ACT थाना मुरार जिला ग्वालियर
  8. अपराध क्र. 217/2010 धारा 324,294,341,506,34 भा.द.वि. थाना देहात जिला भिण्ड
  9. अपराध क्र. 248/2010 धारा 336,294,506,34 भा.द.वि. थाना देहात जिला भिण्ड
  10. अपराध क्र. 76/2023 धारा 327, 323, 294, 506,34 भा.द.वि. 3(2)5 SC/ST ACT थाना देहात जिला भिण्ड
  11. अपराध क्र.143/2023धारा 307, 147, 148, 149 भा.द.वि. 3(2)5 SC/ST ACT थाना देहात जिला भिण्ड
  12. अपराध क्र. 791/26 धारा 103(1),3(5), 253,61(2) बी.एन.एस.25,27 आर्म्स एक्ट थाना लसूडिया जिला इन्दौर शहर

 

आरोपी गुलशन यादव

 

  1. अपराध क्र.158/2012 धारा 327,294,341,506-B,323,427,34 भा.द.वि. थाना देहात जिला भिण्ड
  2. अपराध क्र.229/2012 धारा 323,325,34 भा.द.वि. थाना देहात जिला भिण्ड
  3. अपराध क्र.261/2012 धारा 307,325,147,148,149 ईजाफा धारा 302 IPC,25-27A.ACT थाना देहात जिला भिण्ड
  4. अपराध क्र.433/2013 धारा 307,34 भा.द.वि. थाना कोतवाली जिला भिण्ड
  5. अपराध क्र. 627/2013 धारा 399,400,402 भा.द.वि.,11-13MPDPK ACT,25 27A.ACT भा.द.वि. थाना देहात जिला भिण्ड
  6. अपराध क्र.102/2014 धारा 307,294,506,34 भा.द.वि. थाना देहात जिला भिण्ड
  7. अपराध क्र.128/2014 धारा 395, 34 भा.द.वि. 11-13MPDPK ACT थाना फूप जिला भिण्ड
  8. अपराध क्र.129/2014 धारा 395, 34 भा.द.वि. 11-13MPDPK ACT,25 27A.ACT थाना फूप जिला भिण्ड
  9. अपराध क्र. 629/2015 धारा 49(A) आबकारी अधि. थाना कोतवालीजिला भिण्ड
  10. अपराध क्र. 382/2016 धारा 294, 323,458, 506, 34 भा.द.वि. थाना कोतवाली जिला भिण्ड
  11. अपराध क्र.49 /2017 धारा 294, 323, 506 भा.द.वि. थाना कोतवाली जिला भिण्ड
  12. अपराध क्र. 245/2018 धारा 392 भा.द.वि, 11-13 MPDPK ACT थाना उमरी जिला भिंड
  13. अपराध क्र. 108/2019 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट थाना उमरी जिला भिंड
  14. अपराध क्र.399/2019 धारा 294, 323, 427, 506, 34 भा.द.वि. थाना कोतवाली जिला भिण्ड
  15. अपराध क्र.621/2019 धारा 294, 336, 427, 34 भा.द.वि. थाना कोतवाली जिला भिण्ड
  16. अपराध क्र. 165/2020 धारा 307,294, 506, 34 भा.द.वि.25, 27 आर्म्स एक्ट थाना उमरी जिला भिण्ड
  17. अपराध क्र.62/2021 धारा 307,294, 506, 34 भा.द.वि. थाना उमरी जिला भिण्ड
  18. अपराध क्र. 102/2021 धारा 327,336, 294, 506, 34 भा.द.वि. थाना कोतवाली जिला भिण्ड
  19. अपराध क्र.57/2022 धारा 294, 327, 323, 506, 34 भा.द.वि. थाना कोतवाली जिला भिण्ड
  20. अपराध क्र.305/2023 धारा 307,147,148,149,294, 506, 34 भा.द.वि. थाना देहात जिला भिण्ड
  21. अपराध क्र.465/2024 धारा 110,3(5) बी.एन.एस. थाना कोतवाली जिला भिण्ड
  22. अपराध क्र.660/2024 धारा 115(2), 296, 351(3), 3(5) बी.एन.एस. थाना कोतवाली जिला भिण्ड
  23. अपराध क्र.786/2024 धारा 110, 238, 296, 3(5) बी.एन.एस.25, 27 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली जिला भिण्ड
  24. अपराध क्र.434/2025 धारा 115(2), 296, 351(3), 3(5) बी.एन.एस. थाना कोतवाली जिला भिण्ड
  25. अपराध क्र.493/2025 धारा 13 जुआ अधिनियम थाना देहात जिला भिण्ड
  26. अपराध क्र. 791/26 धारा 103(1),3(5), 253,61(2) बी.एन.एस.25,27 आर्म्स एक्ट थाना लसूडिया जिला इन्दौर शहर
keyboard_arrow_up
Skip to content