🔸विभिन्न 03 थाना क्षेत्रों में कार्यवाही कर, लाखों रुपए कीमत की ब्राउन शुगर, गांजे व चरस के साथ 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार 

 

इंदौर- इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर के दिशा निर्देशन में  अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं नशे की अवैधानिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में  कल दिनांक को शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा अलग-अलग कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ , ब्राउन शुगर, गांजे व चरस सहित लाखों रुपए का मश्रुका जप्त कर कुल 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

▪️पुलिस थाना संयोगितागंज ने एक शातिर तस्कर जावेद गनी को पकड़कर उसके पास से 1.237 ग्राम अवैध गांजा जप्त कर NDPS एक्ट की कार्यवाही की गई है।

 

▪️पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा आनंदा ग्रैंड कॉलोनी के पास मैदान से एक आरोपी मुजम्मिल शेख निवासी  इंदौर को 7.58 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़कर उसे विधिवत जप्त कर NDPS एक्ट की कार्यवाही की गई है।

 

▪️पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा  अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले बदमाश सेज़ाद  खान निवासी  इंदौर को पकड़कर  18.33 ग्राम से अधिक चरस जप्त कर NDPS एक्ट की कार्यवाही की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों से यह अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े नेटवर्क के संबंध में पूछताछ एवं अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

इंदौर पुलिस की अपील: अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के कारोबार, तस्करी और इनकी गतिविधियों से दूर रहें। अवैध नशे से संबंधित किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, पुलिस द्वारा कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content