• शहर के अलग-अलग 07 थाना क्षेत्रों में एक साथ प्रभावी कार्रवाई कर 08 ड्रग्स तस्कर किए गिरफ्तार

 

  • एमडी ड्रग्स, ब्राउन शुगर एवं गांजा सहित लाखों रुपए कीमत के अवैध मादक पदार्थ जप्त; तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी पुलिस ने की जप्त।

 

इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त एवं तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर के दिशा-निर्देशन में इंदौर पुलिस द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही हैं।

इसी क्रम में इंदौर पुलिस ने शहर के विभिन्न 07 थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स, ब्राउन शुगर एवं गांजा की तस्करी में संलिप्त कुल 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लाखों रुपए कीमत का बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ जब्त किए हैं। कार्रवाई के दौरान तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

 

विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस की प्रभावी कार्रवाई का विवरण—

  1. थाना चंदन नगर – एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार-

पुलिस थाना चंदन नगर की टीम ने प्लेथिको कंपनी के पास, कलारिया धार रोड, इंदौर से आरोपी शकील खान  इंदौर को पकड़ा। आरोपी की विधिवत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 22.42 ग्राम एमडी ड्रग्स, अनुमानित कीमत लगभग ₹2,20,000/- जब्त की गई।

 

  1. थाना तेजाजी नगर – अवैध गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार-

पुलिस थाना तेजाजी नगर की टीम ने सेज यूनिवर्सिटी ब्रिज के पास सर्विस रोड, इंदौर से आरोपी भारत सेनानी जिला बड़वानी को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 1 किलो 703 ग्राम अवैध गांजा, अनुमानित कीमत लगभग ₹30,000/- जब्त किया गया।

 

  1. थाना खजराना – एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी पुलिस गिरफ्त में-

पुलिस थाना खजराना की टीम ने स्कीम नंबर 134 स्थित पानी की टंकी के पास, खजराना इंदौर से आरोपी मोहम्मद समीर खान इंदौर को पकड़ा। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 12.6 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स, अनुमानित कीमत लगभग ₹1,20,000/- जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

 

  1. थाना हीरानगर – ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार-

पुलिस थाना हीरानगर की टीम ने एमआर-10 ब्रिज के नीचे, एमआर-4 रोड इंदौर पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध अवस्था में मिले दो आरोपियों—

पवन कटियार  इंदौर।

हर्ष शूल इंदौर।

को पकड़ा। दोनों आरोपियों की विधिवत तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 12.90 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर, अनुमानित कीमत लगभग ₹1,20,000/- एवं एक मोटरसाइकिल जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

 

  1. थाना भंवरकुआं – ब्राउन शुगर के साथ आरोपी गिरफ्तार-

पुलिस थाना भंवरकुआं की टीम ने शैडो एरिया में चेकिंग के दौरान तीन इमली बस स्टैंड के पीछे खाली मैदान, इंदौर से आरोपी सुरेश सिंह अहिरवार  इंदौर को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 6 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर, अनुमानित कीमत लगभग ₹60,000/- जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

 

  1. थाना गांधीनगर – गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार-

पुलिस थाना गांधीनगर की टीम ने विनोद मल्टी के पास खाली मैदान, गांधीनगर इंदौर से आरोपी रितेश उर्फ राहुल शर्मा दौर को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 837 ग्राम अवैध गांजा जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

 

  1. थाना द्वारकापुरी – करीब डेढ़ किलो गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार-

पुलिस थाना द्वारकापुरी की टीम ने अहिरखेड़ी काकड़ रोड स्थित आकाश नगर पानी की टंकी के सामने, इंदौर से आरोपी अभिषेक  इंदौर को पकड़ा। आरोपी की विधिवत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1 किलो 499 ग्राम अवैध गांजा, अनुमानित कीमत लगभग ₹20,000/- जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

 

गिरफ्तार सभी आरोपियों से अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त, उनके स्रोत, सप्लायर एवं तस्करी नेटवर्क के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। प्रकरणों में अग्रिम विवेचना एवं वैधानिक कार्रवाई जारी है।

 

इंदौर पुलिस की नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। नशा तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई कर इस अवैध नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है।

keyboard_arrow_up
Skip to content