- पिक ऑवर्स में यातायात पुलिस चौराहो पर रही मुस्तैद, अच्छे कार्य करने वालो को दिया पुरुस्कार
इंदौर शहर के यातायात को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह तथा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री आर.के. सिंह के मार्गदर्शन एवं पुलिस उपायुक्त (प्रभारी यातायात) श्री राजेश कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा पिक ओवर्स में चौराहो, मुख्य मार्गो में बेहतर प्रबंधन किया जा रहा है ।
इसी क्रम में आज दिनांक को पुलिस उपायुक्त यातायात श्री राजेश कुमार त्रिपाठी व अधिकारियों द्वारा ड्रोन सर्विलेंस से चौराहो की मॉनिटरिंग की गई। पलासिया, घंटाघर, गिटार तिराहा, इंडस्ट्री हाउस, एलआईजी, रसोमा, विजयनगर, एमआर9 आदि चौराहा पर यातायात व्यवस्था में लगे अधिकारी/कर्मचारियों को बेहतर प्रबंधन के निर्देश दिए इस दौरान जो कर्मचारी मुस्तदी से यातायात संभाल रहे थे उन्हें डीसीपी श्री राजेश त्रिपाठी द्वारा पुरुस्कृत भी किया गया। नियम उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर भी निगरानी की गई उल्लंघन करने पर वैधानिक कार्यवाही की गई। पिक ऑवर्स के दौरान प्रमुख चौराहों पर यातायात पुलिस जवानों द्वारा अत्यंत मुस्तैदी एवं सतर्कता के साथ यातायात का संचालन किया गया।
यातायात के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने निर्धारित पॉइंट्स पर तैनात रहकर सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहे। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भी मौके पर निरंतर मॉनिटरिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
पिक ऑवर्स के दौरान ड्रोन से यातायात व्यवस्था पर नजर रखी गयी, जवानों द्वारा रेड लाइट पर स्टॉप लाइन का कड़ाई से पालन कराया गया, साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। विशेष रूप से गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन चलाने वाले, मोबाइल फोन पर बात करने पर सख्ती बरती गई। अनाउंसमेंट कर सड़क सुरक्षा का महत्व भी समझाया गया।
यातायात जवानों द्वारा आम नागरिकों को भी जागरूक करते हुए पैदल यात्रियों को ज़ेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग कर सुरक्षित सड़क पार करने की समझाइश दी गई।
सभी वाहन चालक एवं आमजन से अपील है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, स्टॉप लाइन का उल्लंघन न करें, गलत दिशा में वाहन न चलाएं तथा पैदल यात्री ज़ेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करें, जिससे शहर में सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखी जा सके।






