• पुलिस ने घटना कारित करने वाले कुल 07 आरोपियो को किया गिरफ्तार।

 

  • आरोपियो से चोरी किया मश्रुका अष्टधातु की मूर्तिया, चांदी का कलश, कटोरा व घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसायकल सहित कुल कीमत करीबन 13,15,000/- रूपये का सामान किया जप्त ।

 

  • आरोपी है शातिर बदमाश जिनके विरूध्द पूर्व में भी चोरी, लूट, नकबजनी के कई अपराध गुजरात, छत्तीसगढ, हरियाणा, पश्चिम बंगाल व मध्यप्रदेश के विभिन शहरों में है पंजीबध्द।

 

इंदौर- शहर में चोरी/नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने व इनमे लिप्त आरोपियों की पतारसी कर माल मश्रुका जप्त करने के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिये गये हैं। उक्त निर्देशों के तारतम्य मे  अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था नगरीय इंदौर श्री मयंक अवस्थी एवं पुलिस उपायुक्त जोन-01 श्री नरेन्द्र रावत के मार्गदर्शन मे अति. पुलिस उपायुक्त जोन-01 श्री सुमित केरकेट्टा एवं सहायक पुलिस आयुक्त मल्हारगंज श्री विवेक सिंह चौहान के द्वारा जैन मंदिर में हुई चोरी की घटना के आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी एरोड्रम के नेतृत्व मे विशेष पुलिस टीम का गठन कर कार्यवाही के लिए उचित दिशा निर्देश देकर लगाया गया था।

 

जिस पर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए थाना एरोड्रम क्षेत्रांतर्गत हुई श्री दिगम्बर जैन नवग्रह जिनालय ग्रेटर बाबा मंदिर परिसर मे हुई नकजबनी की वारदात पर फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना एरोड्रम इंदौर पर अपराध क्रमांक 274/2026 धारा 331(4), 305(ए), 307 बीएनएस दर्ज कर विवेचना मे लिया गया था। जिनकी गिरफ्तारी पर पुलिस उपायुक्त जोन-01 इंदौर द्वारा आरोपियों की पतारसी हेतु 10,000/- रूपये के ईनाम की उद्घोषणा की गई थी।

 

पुलिस टीम द्वारा उक्त घटना का पर्दाफाश कर 04 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर मश्रुका जप्त किया गया था। पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार आरोपियो से प्राप्त जानकारी  एवं मुखबीर से प्राप्त सुचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा फरार अन्य आरोपियो की तलाश की जा रही थी।

इसी दौरान पुलिस टीम को दिनांक 01.06.26 को मुखबिर से सुचना प्राप्त हुई कि घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों के हुलिया जैसे प्रतीत होने वाले तीन व्यक्ति जिनके पास चांदी की कुछ वस्तुएँ है, जिन्हे बेचने की फिराक में धार रोड़ होते हुऐ इंदौर की ओर आ रहे है। मुखबिर सूचना पर अमल कर तत्काल टीम मुखबिर के बताए अनुसार धार रोड़ पर पहुंची जहां पर तीन व्यक्ति खड़े हुऐ थे जो पुलिस को देखकर अपनी मोटरसायकल से सुपर कोरीडोर पर भागने लगे। टीम के द्वारा उक्त व्यक्तियों का पीछा किया गया जैसे ही वह व्यक्ति सुपर कोरिडोर से छोटा बांगडदा सर्विस रोड की और तेज गति से भागने लगे व उसी दौरान वह स्वंय की मोटरसायकल से गिर पड़े।

पुलिस टीम तत्काल उक्त व्यक्तियों के पास पंहुची उक्त व्यक्तियों से मूर्ति व वस्तुओं के बारे में पूछताछ करते कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया गया एवं और विस्तृत पूछताछ करते उक्त व्यक्तियों ने जैन मंदिर नवग्रह जिनालय ग्रेटर बाबा इंदौर में चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। एवं स्वय के पास रखी चाँदी व अष्टधातु की वस्तुएँ जैन मंदिर नवग्रह जिनालय मंदिर से चोरी करना बताया।

पूछताछ करने पर आरोपियों के विरूध्द पूर्व में भी चोरी, लूट, नकबजनी के गुजरात, छत्तीसगढ, हरियाणा, पश्चिम बंगाल व मध्यप्रदेश में अपराध पंजीबध्द होना पाया गया है।

गिरफ्तार किये गये आरोपी-

01- लखन  मकवाना  निवासी ग्राम मोरूद मरीमाता टेकरा तेजाजी नगर इंदौर।

02- दीपक  निवासी खाटफुट फाटा थाना बड़वाह जिला खरगौन।

03- रामबाबू  यादव  निवासी मोरूद मरीमाता टेकरा तेजाजी नगर इंदौर

 

पुलिस टीम द्वारा उक्त आरोपियों के कब्जे से – 02 अष्टधातु की मूर्ति व 01 अष्टधातु की थाली (अष्टधातु बजन करीबन 15 किलो), 02 चाँदी की मूर्ति, 01 चाँदी की पांडुशिला, 01 चाँदी का कलश, 01 चाँदी का कटोरा, 02 चाँदी की थाली, 04 चाँदी के पाईप (चाँदी बजन करीबन 03 किलो) एवं घटना में प्रयुक्त 02 लोहे की टॉमी व 01 मोटरसायकल कुल कीमत करीबन 9,15,000/- रूपये का मश्रुका  तथा पूर्व में गिरफ्तार 4 आरोपियों से 4 लाख का सामान सहित कुल ₹13,15, 000/- का मश्रुका जप्त किया गया है।

 

पूर्व में गिरफ्तार आरोपी-

 

1.ललित चौहान उम्र 23 वर्ष निवासी काटकूट फाटा थाना बड़वाह खरगोन

2.विशाल केवट उम्र 26 वर्ष निवासी आमपुरा तह महेश्वर खरगोन

3.ओमप्रकाश चौहान उम्र 21 साल निवासी जगतपुरा बड़वाह खरगोन

4.गीता बाई उम्र 55 साल निवासी ग्राम मोरुद इंदौर

 

सराहनीय भूमिकाः- थाना प्रभारी एरोड्रम निरी. वेदेन्द्र सिंह कुशवाह, थाना प्रभारी तेजाजी नगर निरी देवेन्द्र मरकाम, उनि. सुरेन्द्र सिंह मेहता, सउनि प्रकाश चौहान, प्रआर 3229 विलियम, प्रआर 2826 विजय वर्मा, प्रआर 395 विजय तिवारी, आर. 1374 जोगेश, आर 503 राजू रावत, आर. 197 अमर जाटव, आर 22 आनन्द सिंह, प्रआर 3486 अमित तिवारी, प्रआर 846 धीरेन्द्र सिंह राठौर, सउनि शैलेन्द्र चौहान, प्रआर 3132 भूपेन्द्र, प्रआर 743 शैलैन्द्र राजावत, प्रआर 2946 देवेन्द्र परिहार, आर 2625 दीपेन्द्र राणा, आर 4063 प्रदीप रावत, म.आर 634 रानी सेंधव आर 3564 रामवीर गुर्जर, आर 1108 पंकज एवं फिंगर प्रिन्ट शाखा इंदौर से सहायक पुलिस आयुक्त श्री अवनेश बुधोलिया व निरीक्षक पवन वर्मा तथा सायबर सेल टीम जोन-01 इंदौर से- आर 4051 प्रशांत, आर 3791 अमित, आर 2442 गोवर्धन, म.आर 3469 आरती राजपूत की अहम भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content