- पुलिस ने आम नागरिकों के बीच पहुँच किया जनसंवाद और किया उन्हें जागरूक
- गुंडे बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों पर निगरानी हेतु, हॉटस्पॉट एवं शैडो एरिया में भी की गई सघन चेकिंग और ड्रोन से पेट्रोलिंग
इंदौर – शहर में अपराधों पर नियंत्रण हेतु हॉट स्पॉट व शैडो एरिया में चैकिंग प्रभावी और कार्यवाही तथा आमजन से बेहतर समन्वय कर, बेहतर सामुदायिक पुलिसिंग के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए, पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा क्षेत्रों में जनजागरूकता चलाकर आमजन व पुलिस के समन्वय को और मजबूत व प्रभावी करने के लिए कार्यवाही हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है।
उक्त निर्देशो के अनुक्रम में दिनांक 27.04.26 को नगरीय इंदौर के सभी ज़ोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों में ‘मोहल्ला बैठक’ का आयोजन किया गया।जिसके अंतर्गत –
थाना रावजी बाजार क्षेत्र के राधा गोविंद का बगीचा में एडीशनल डीसीपी ज़ोन-04 श्री दिशेष अग्रवाल व थाना प्रभारी व स्टाफ द्वारा
थाना परदेशीपुरा क्षेत्र के नंदानगर में एडीशनल डीसीपी ज़ोन-02 श्री अमरेंद्र सिंह व थाना प्रभारी व स्टाफ द्वारा
थाना संयोगितागंज क्षेत्र के उषागंज में एसीपी संयोगितागंज, थाना प्रभारी और स्टाफ द्वारा
थाना छोटीगवालटोली क्षेत्र के फ़िल्म कॉलोनी में थाना प्रभारी और स्टाफ द्वारा
थाना एरोड्रम क्षेत्र के छोटा बांगड़दा सुनिधि नगर, शुक्ला ढाबा में एसीपी मल्हारगंज व थाना प्रभारी और स्टाफ द्वारा
थाना द्वारिकापुरी क्षेत्र के श्री राम नगर में थाना स्टाफ द्वारा
थाना खजराना क्षेत्र के अशरफी नगर, दौलताबाद कॉलोनी में थाना प्रभारी और स्टाफ द्वारा
थाना एमआईजी क्षेत्र के स्वर्णबाग कॉलोनी में थाना प्रभारी और स्टाफ द्वारा
पीली बिल्डिंग केशव नगर थाना चंदन नगर में एसीपी अन्नपूर्णा
एसीपी खजराना द्वारा हाट बाजार स्कीम 140
संजय नगर थाना राऊ में थाना प्रभारी व स्टाफ के साथ ही और भी विभिन्न थाना क्षेत्रों में मोहल्ला मीटिंग आयोजित की गई जिसमें संबंधित स्थानों के स्थानीय रहवासियों ने बड़ी संख्या ने भाग लेकर न केवल अपनी समस्याएँ साझा कीं, बल्कि कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में पुलिस का सहयोग करने का संकल्प भी व्यक्त किया।
कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने आमजन के बीच पहुँच क्षेत्रवासियों से सीधे संवाद किया। अधिकारियों ने रहवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों और पुलिस के मध्य विश्वास, संवाद और सहयोग को सुदृढ़ करना तथा सुरक्षा, सायबर फ्रॉड एवं सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाना है।
* साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूकता-
कार्यक्रम में बढ़ते साइबर अपराधों पर विशेष जोर दिया गया। ऑनलाइन ठगी के तरीके तेजी से बदल रहे हैं, इसलिए नागरिकों को अत्यधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। अनजान कॉल, संदेश या लिंक पर जानकारी साझा न करने, सुरक्षित डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म का उपयोग करने तथा OTP/पासवर्ड गोपनीय रखने की सलाह दी गई। साथ ही साइबर हेल्पलाइन 1930 पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने हेतु प्रेरित किया गया।
* नशे से दूरी एवं युवाओं में जागरूकता-
नशीले पदार्थों के दुष्परिणामों पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी को कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए हानिकारक है। युवाओं को नशे से दूर रहते हुए खेल, शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया गया। नशा मुक्ति अभियानों और संबंधित हेल्पलाइन की जानकारी भी प्रदान की गई।
यातायात नियमों के प्रति जागरूकता-
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से आमजन को अवगत करवाते हुए विनोद परिवहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने तथा सड़क सुरक्षा के नियमों का हमेशा पालन करने के प्रति जागरूक किया गया।
* जनता–पुलिस संबंधों को मजबूत बनाना
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने सभी से कहा कि यह कार्यक्रम नागरिकों को पुलिस से सीधे जोड़कर उनकी सुरक्षा और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किये जा रहे है, आप निर्भीक होकर क्षेत्र की पुलिस से संबंधित समस्याओं व आपराधिक गतिविधियों के संबंध में गोपनीय रूप से अपनी अपनी बात यहां रखी गई शिकायत पेटी या क्राइम वॉच हेल्पलाइन नंबर 7049108283 पर बता सकते है।
इसके साथ ही गुंडे बदमाशों एवं और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी हेतु पुलिस टीमों द्वारा थाना क्षेत्र के हॉटस्पॉट एवं शैडो एरिया में भी सघन चेकिंग की गई, और ड्रोन आदि के माध्यम से पेट्रोलिंग भी की गई।






