• पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों के बीच पहुँच किया जनसंवाद, जानी क्षेत्र की समस्याएं व उनके सुझाव।

 

इंदौर- आमजन से बेहतर सामंजस्य और पुलिस व जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से, थाना भंवरकुआ क्षेत्रान्तर्गत मोहल्ला मीटिंग व जन–संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में आयोजित उक्त कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त ज़ोन-04 श्री आनंद कलादग़ी, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ज़ोन-04 श्री दिशेष अग्रवाल, सहायक पुलिस आयुक्त जूनी इंदौर श्री विजय चौधरी, थाना प्रभारी भंवरकुआ श्री संतोष  दूधी सहित स्थानीय रहवासियों व छात्र-छात्राओं एवं नगर सुरक्षा समिति सदस्यों ने बड़ी संख्या ने भाग लेकर न केवल अपनी समस्याएँ साझा कीं, बल्कि कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में पुलिस का सहयोग करने का संकल्प भी व्यक्त किया।

 

कार्यक्रम में डीसीपी ने आमजन के बीच पहुँच क्षेत्रवासियों से सीधे संवाद किया। रहवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही इस दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए उनके भविष्य के बारे मे चर्चा करते हुए, नशे के दुष्प्रभावों व यातायात नियमों का पालन करने के प्रति भी जागरुक किया।

 

इसी प्रकार नगरीय इंदौर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा आम जन के बीच जाकर लगातार मोहल्ला समिति बैठकों का आयोजन कर, उन्हें जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों और पुलिस के मध्य विश्वास, संवाद और सहयोग को सुदृढ़ करना तथा सुरक्षा, सायबर फ्रॉड, यातायात जागरुकता एवं सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाना है।

keyboard_arrow_up
Skip to content