• आऱोपीगण का पूर्व से ही चैन स्नेचिंग का अपराधिक रिकार्ड ।

 

  • आऱोपी निलेश पर एक दर्जन से अधिक अपराध है पंजीबध्द ।

 

  • आरोपियों से घटना मे प्रयुक्त मोटरसाइकिल व महिला से छिनी गई सोने की चेन बरामद।

 

इंदौर शहर में चोरी/नकजबजनी व सनेचिंग/झपटमारी जैसे गंभीर अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त जोन-4 श्री आनंद कलादगी द्वारा चेन स्नेचिंग की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु  अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ज़ोन-04 श्री दीशेष अग्रवाल के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस आयुक्त अन्नपूर्णा श्री शिवेन्दु जोशी एवं थाना प्रभारी अन्नपूर्णा श्री अजय कुमार नायर व उनकी टीम ने एक सुसंगठित योजना बनाते हुए घटना के  अपराधियों को पकड़ने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की।

 

दिनांक 13/01/2026 को फरियादिया अंजली पति गिरिश बोराडे उम्र 53 साल निवासी  सुदामा नगर इंदौर ने थाने पर उपस्थित होकर रिपोर्ट लेख कराई थी कि दिनांक 13.01.2026 को मै दोपहर करीबन 03.15 बजे मैं मेरी बहन अर्पणा चेन्डके के साथ वैशाली नगर मैं मेरे घर का काम चल रहा है उसे देखने के लिये हम दोनो बहने पैदल जा रही थी । जैसे ही हम लोग सेक्टर सी वैशाली नगर पहुँचे व गली मे टर्न लेने लगे तो सामने से एक अज्ञात बदमाश अपनी मोटर सायकल से आया और मेरे गले मे पहनी हुयी सोने की चैन को झपट्टा मारकर लेकर चला गया ।

घटना को गंभीरता से लेते हुए तथा आरोपियाओं द्वारा क्षेत्र मे अन्य इसी तरह की घटना किये जाने की आशंका तथा उनको को शीघ्र गिरफ्तार किये जाने के दृष्टिगत थाना प्रभारी द्वारा फरियादिया एवं साक्षीगण से आऱोपीगण के बारे मे प्राप्त जानकारी एकत्रित कर तत्काल टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई ।

पुलिस टीम द्वारा सी सी टी व्ही फुटेज व टेकनिकल साक्ष्य के आधार पर मुखबिर की सूचना पर आई टी पार्क सिंहासा पहाडी पर उक्त हुलिये का संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर टीम के द्वारा उन्हे रोकने की कोशिश की किन्तु  संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देख पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिये पहाडी से भागा जिसे घेराबंदी कर पकडा गया।

 

आरोपियों से पूछताछ करने पर वैशाली नगर कुछ दिन पूर्व की गई चेन स्नेचिंग की घटना करना स्वीकार किया तथा तथा पूछताछ करते अन्य आरोपी के शामिल होने की जानकारी दी गई । बाद अन्य आऱोपी को ट्रेजर फेन्टेंसी से गिरफ्तार किया गया  उक्त दोनो आरोपीगण से घटना मे महिला से छीनी गई की सोने की चेन व  प्रयुक्त मोटर साइकिल होर्नेट MP09VQ5464 की जप्त की गई । कुल जप्त किया गया मश्रुका करीबन 2,80,000/- रूपये

 

गिरफ्तार आरोपीगण का विवरण व अपराधिक रिकार्ड

 

  1. निलेश मस्करा निवासी शिव नगर चोकी ढाणी खण्डवा रोड इंदोर

2.उमेश सेन   निवासी  दतोदा रोड इंदौर

 

जप्त मश्रुका-

आऱोपी द्वारा छिनी गई चैन व घटना मे प्रयुक्त मोटरसाईकिल किमती करीबन 2,80,000/- रूपये

 

नोट- आरोपी निलेश मस्करा जो कि शातिर चेन लूटेरा है इस पर पूर्व के करीबन एक दर्जन- लूट , चोरी , लडाई झगडे के अपराध इंदौर शहर के विभिन्न थानो मे पंजीबध्द है ।

 

उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी अन्नपूर्णा श्री अजय कुमार नायर, उनि सुदीप्ता श्रीवास्तव, प्रधान आरक्षक 1066 जितेंद्र, आरक्षक 162  राकेश , आर.2421 विश्वेन्द्र ,आरक्षक 870 ऋषिकेश रावत की प्रमुख भूमिका रही ।

keyboard_arrow_up
Skip to content