इंदौर के थाना बाणगंगा क्षेत्र अंतर्गत बरदरी में एक 05 वर्षीय बच्चा मिला है, जो घर का रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। ऐसी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 17/04/2026 को सुबह 09:43 बजे प्राप्त हुई।
सूचना प्राप्ति पर तत्काल बाणगंगा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक रामवीर एवं पायलेट शैलेन्द्र तोमर ने मौके पर पहुँचकर बच्चे को संरक्षण में लिया, बालक परिजन के सम्बन्ध में कोई जानकारी नही दे पा रहा था| डायल-112 टीम ने बच्चे को एफआरव्ही वाहन से साथ लेकर आस-पास परिजन की तलाश एवं पूछताछ की गई, इसी दौरान एक लड़की मिली जो अपने को बच्चे की बहन बता रही थी। जिसके द्वारा बताया गया की मेरी माँ फैक्ट्री में काम करने गयी है,
घर पर कोई नही था उस समय घर से निकल कर रास्ता भटक गया और गुम हो गया|
डायल-112 टीम ने बच्चे और बहन को एफ आर व्ही वाहन से साथ लेकर माँ के पास पहुँचे, परिजन की पहचान व सत्यापन उपरांत उक्त बच्चे को माँ के सुपुर्द किया गया। मां ने पुलिस टीम को धन्यवाद दिया ।





