• आरोपी द्वारा घर पर अवैध रूप से किया जा रहा था गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण। 
  • आवश्यक वस्तु अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर, आरोपी को सिलेंडर सहित किया गिरफ्तार।

इंदौर – शहर में अवैधानिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर के दिशा निर्देशन में इंदौर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त जोन-02 श्री अमन सिंह राठौर, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-02 श्री अमरेंद्र सिंह एवं सहायक पुलिस आयुक्त खजराना श्री आशीष पटेल के मार्गदर्शन में पुलिस थाना खजराना द्वारा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने एवं अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से गैस सिलेंडरों का भंडारण करने वालों पर शिकंजा कसा गया है।

घटनाक्रम एवं पुलिस कार्रवाई –

दिनांक 12/11/2026 को थाना खजराना पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण एवं गश्त पर थी। इसी दौरान कर्बला कुआं, विश्वधाम कॉलोनी के पास पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आशा नगर क्षेत्र में एक व्यक्ति अपने घर पर अवैध रूप से घरेलू एवं कमर्शियल गैस सिलेंडरों का भंडारण कर रहा है तथा भरे एवं खाली सिलेंडरों का अवैध रूप से संग्रहण कर रहा है।

सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना खजराना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम आमीन  पटेल, निवासी  इंदौर बताया।

मौके की तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से कुल 17 घरेलू एवं कमर्शियल गैस सिलेंडर (भरे एवं खाली) बरामद हुए, जिनके बारे में  आरोपी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।

पुलिस द्वारा सिलेंडरों को विधिवत जब्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध  धारा 287 भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है, जिसमें अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

सराहनीय भूमिका – उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी खजराना निरीक्षक के.पी. यादव, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह रघुवंशी, प्रधान आरक्षक अनिल ओझा, प्रदीप तोमर तथा आरक्षक शुभम सिंह एवं जबर सिंह की अहम भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content