• सीएचएल हॉस्पिटल में डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लेने के नाम पर आवेदिका के साथ की गई थी ₹1,00,000/- की ऑनलाइन साइबर धोखाधड़ी ।
  • क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा कार्यवाही कर, आवेदिका को ठगी की संपूर्ण राशि ₹1,00,000/- वापस कराई गई।
  • NCRP पोर्टल पर प्राप्त शिकायत पर कार्रवाई करते हुए न्यायालय के आदेश से संपूर्ण राशि सफलतापूर्वक कराई गई रिफंड ।

 

इंदौर निवासी आवेदिका राधिका (परिवर्तित नाम) द्वारा सीएचएल हॉस्पिटल में डॉक्टर से अपॉइंटमेंट लेने के लिए गूगल पर संपर्क नंबर सर्च किया गया था। गूगल पर प्राप्त नंबर के माध्यम से आवेदिका ने अज्ञात व्यक्ति से संपर्क किया। अज्ञात व्यक्ति द्वारा स्वयं को अस्पताल से संबंधित बताकर आवेदिका को विश्वास में लिया गया तथा डॉक्टर का अपॉइंटमेंट बुक करने के नाम पर एक फर्जी लिंक भेजी गई।

 

आवेदिका द्वारा उक्त लिंक पर क्लिक कर बताई गई प्रक्रिया पूरी की गई, जिसके दौरान अज्ञात साइबर ठग द्वारा आवेदिका के साथ ₹1,00,000/- की ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई।

 

अपने साथ हुई ऑनलाइन धोखाधड़ी के संबंध में आवेदिका द्वारा NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई।

 

शिकायत प्राप्त होने पर क्राइम ब्रांच इंदौर की साइबर फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन टीम द्वारा शिकायत में आवश्यक त्वरित कार्यवाही की गई। पुलिस की प्रभावी कार्यवाही एवं न्यायालय के आदेश के फलस्वरूप आवेदिका को ठगी की संपूर्ण राशि ₹1,00,000/- सफलतापूर्वक वापस कराई गई।

 

👉क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस की साइबर एडवाइजरी—-

  • गूगल पर सर्च किए गए अस्पतालों, डॉक्टरों अथवा अन्य संस्थानों या किसी के भी संपर्क नंबरों की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें।
  • डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लेने के नाम पर अनजान व्यक्तियों द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक न करें।
  • किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर ऑनलाइन भुगतान करने से पहले उसकी पहचान एवं प्रामाणिकता की जांच करें।

 

  • OTP, PIN, CVV एवं बैंकिंग संबंधी जानकारी किसी से साझा न करें।
  • अनजान लिंक पर क्लिक करने या संदिग्ध ऐप डाउनलोड करने से बचें।
  • साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल संपर्क करें:

– इंदौर पुलिस साइबर हेल्पलाइन: 7049124445

– राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन: 1930

– पोर्टल: www.cybercrime.gov.in

 

*—क्राइम ब्रांच, इंदौर पुलिस कमिश्नरेट*

keyboard_arrow_up
Skip to content