• इंदौर पुलिस टीम द्वारा लोगों को किया महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए प्रेरित।

 

इंदौर – महिला अपराधों पर अंकुश लगाने एवं समाज मे महिलाओं के लिये सुरक्षित वातावरण निर्मित हो, इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार विशेष जागरूकता अभियान अभिमन्यु-03 चलाया जा रहा हैं। जिसके अनुक्रम में पुलिस कमिश्नर इंदौर के दिशा निर्देशन में इंदौर पुलिस की टीमों द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

 

इसी कड़ी मे कल दिनांक 30.09.25 को रात्रि में सहायक पुलिस आयुक्त (महिला सुरक्षा) श्री राजेश सुल्या के मार्गदर्शन में महिला सुरक्षा शाखा की टीम माँ शारदा गरबा मंडल व चामुंडा गरबा मंडल हिम्मत नगर इंदौर एवं पालदा चौराहा गरबा मंडल में पहुंची।

 

टीम के उनि शिवम ठक्कर, सउनि गयेन्द्र व टीम द्वारा वहां पर गरबा करने व देखने आएं महिलाओं व पुरुषों को महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके सम्मान के प्रति प्रेरित करने वाले अभिमन्यु अभियान के बारे मे जानकारी देते हुए, सभी को महिला अपराधों पर अंकुश लगाने व महिलाओं की सुरक्षा का ध्यान रखने तथा हमेशा उनके सम्मान को सर्वोपरि रखने संबंधी बातों के लिए जागरूक किया और लोगो को हमेशा नारी का सम्मान करेंगे तथा महिलाओं की उन्नति में बाधक समाज की कुरूतियों व कुप्रथाओं एवं कुविचारों को तोड़ेगे, इसके लिए प्रेरित किया।

keyboard_arrow_up
Skip to content