• प्रकरण में पूर्व आरोपियो के कब्जे से कुल 520 ग्राम अवैध मादक पदार्थ “चरस” (कीमती करीब 5,20,000/- रुपये) जप्त किया गया था।

 

  • फरार आरोपिया स्वाती  को जिला न्यायालय परिसर इंदौर से किया गिरफ्तार।

 

 

इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं उनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों व वांछित अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश इंदौर पुलिस आयुक्त द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर व पुलिस उपायुक्त क्राइम ब्रांच के मार्गदर्शन में गठित टीमों के द्वारा लगातार उक्त गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में गोपनीय रूप से आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी अनुक्रम में, क्राइम ब्रांच थाना पुलिस द्वारा वर्ष 2025 में दर्ज अपराध के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की गई है। इस प्रकरण में पूर्व में दिनांक 27.09.2025 को आरोपी दीपक कुशवाह और रजत उर्फ वैभव बुंदेला को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 520 ग्राम अवैध मादक पदार्थ चरस (कीमती करीब 5,20,000/- रुपये) जप्त की गई थी।

उक्त प्रकरण की विवेचना के दौरान अगली कड़ी में साक्ष्यों के आधार पर सह-आरोपिया स्वाती बुंदेला की संलिप्तता पाई गई थी, जो घटना दिनांक से ही लगातार फरार चल रही थी। क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा लगातार पतारसी करते हुए आज दिनांक को फरार आरोपिया स्वाती बुंदेला को जिला न्यायालय परिसर इंदौर से घेराबंदी कर सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपिया के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए विस्तृत पूछताछ की जा रही है, जिससे मादक पदार्थों के नेटवर्क से जुड़े कई अन्य बड़े खुलासे होने की संभावना है।

 

गिरफ्तार आरोपिया – स्वाती बुंदेला निवासी चित्रा नगर, इंदौर।

 

प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार आरोपी – दीपक कुशवाह एवं रजत उर्फ वैभव बुंदेला निवासी इंदौर।

 

सराहनीय भूमिका –

उपरोक्त कार्यवाही में अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) थाना प्रभारी एवं उनकी टीम की मुख्य व सराहनीय भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content