• आरोपी के कब्जे से लगभग 78 ग्राम अवैध मादक पदार्थ “MD” ड्रग्स (अंतराष्ट्रीय कीमत करीबन 2,10,000/- रुपए) जप्त ।

 

  • आरोपी ने कार के हैंड ब्रेक के पास छुपा कर रखा था अवैध मादक पदार्थ।

 इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं उनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त क्राईम ब्रांच द्वारा टीम गठित कर लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है ।

 

इसी अनुक्रम में क्राइम ब्रांच टीम के द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश पतारसी करने के दौरान शहर के गुटकेश्वर  महादेव मंदिर वीआईपी रोड इंदौर के पास सुनसान जगह पर एक व्यक्ति हुंडई कार में बैठा दिखाई दिया जो कि पुलिस को देखकर हड़बड़ाने लगा गतिविधि से संदिग्ध लगने पर घेराबंदी कर रोका गया एवं पूछताछ करने पर कुछ का कुछ बताने लगा जिससे नाम पता पूछने पर अकरम खान नि इंदौर का होना बताया जिसकी विधिवत  तलाशी लेने पर कार के हैंड ब्रेक के पास से एक पारदर्शी पन्नी मिली जिसमें से 20.78 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD ड्रग्स मिली जिसे विधिवत बरामद की गई। आरोपी को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध किया गया।आरोपी अकरम की निशानदेही पर अग्रिम कार्यवाही करते एक और आरोपी जावेद उर्फ जग्गू नि  इंदौर को भी ट्रेस कर गिरफ्तार किया गया।

 

पुलिस कार्यवाही –  आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि अवैध लाभ अर्जित करने की मंशा से सस्ते में मादक पदार्थ खरीदकर नशे के आदी लोगों को अधिक दामों पर इंदौर शहर में बेचना स्वीकार किया है ।

आरोपी से 20.78 ग्राम “MD”   जप्त किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध थाना अपराध शाखा में अपराध धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं ।

 

आरोपियों का विवरण-

  1. अकरम खान निवासी इंदौर, 2.जावेद उर्फ जग्गू कुरैशी नि  इंदौर

 

जप्त माल का विवरण : – 20.78 ग्राम MD ड्रग्स , 01 मोबाइल फोन व 01  हुंडई कार कुल मश्रूका कीमत 4,50,000/- रुपए।

 

सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अपराध शाखा एवं सहायक टीम की अहम भूमिका रही ।

keyboard_arrow_up
Skip to content