- प्रकरण में पूर्व में 02 आरोपी कासिम खान व रिजवान अंसारी को गिरफ्तार किया जा चुका है।
- प्रकरण में पूर्व में आरोपी कब्जे से लगभग 14 ग्राम अवैध मादक पदार्थ “MD” (अंतराष्ट्रीय कीमत करीब 1,40,000/-) जप्त किया गया था।
इंदौर – शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं उनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा दिए गए हैं।
उक्त निर्देशों के तारतम्य में इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थ की खरीदी बिक्री करने वालो की पतारसी कर अंकुश लगाने एवं ऐसे फरार आरोपियों की धर पकड़ करने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निर्देशित किया गया है।
इसी अनुक्रम में क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा दिनांक 12.02.2026 को अवैध मादक पदार्थ 14 ग्राम MD के साथ आरोपी कासिम खान को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की में मिली जानकारी के अनुसार अगली कड़ी में फरार आरोपी रिजवान अंसारी नि साउथ तोडा इंदौर को गिरफ्तार किया गया था। दौराने कार्यवाही रिजवान से एक और फरार आरोपी की जानकारी मिली जिसका नाम हसन अली नि दौलतगंज इंदौर जिसे उचित मुखबिरी एवं तकनीकी सहायता से गिरफ्तार किया गया जो कि घटना दिनांक से फरार था क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं तथा विस्तृत पूछताछ की जा रही है। जिसमें कई अन्य अपराधियों के संबंध में जानकारी मिलने की संभावना है।
इंदौर पुलिस की ड्रग्स के नशे के सौदागरों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।
आरोपी का विवरण- हसन अली नि. दौलत गंज इंदौर।आरोपी रिपेयरिंग आदि का काम करता है एवं 5वीं कक्षा तक ही पढ़ाई की है।





