• प्रकरण में पूर्व में आरोपी कासिम खान को गिरफ्तार किया गया था जिसके कब्जे से लगभग 14 ग्राम  अवैध मादक पदार्थ “MD” ड्रग्स (अंतराष्ट्रीय कीमत करीब 1,40,000/-) की यही जप्त ।

 

इंदौर – शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं उनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा  दिए गए हैं।

उक्त निर्देशों के तारतम्य में इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थ की खरीदी बिक्री करने वालो की पतारसी कर अंकुश लगाने एवं ऐसे फरार आरोपियों की धर पकड़ करने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निर्देशित किया गया है।

 

इसी अनुक्रम में क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ  के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कुल ग्राम MD ड्रग्स के साथ पूर्व में आरोपी कासिम खान को गिरफ्तार किया गया था, जिससे पूछताछ में मिली जानकारी के अनुसार अगली कड़ी में फरार आरोपी रिजवान अंसारी नि साउथ तोडा इंदौर को गिरफ्तार किया गया है। जो कि घटना दिनांक से फरार था जिसे अग्रिम कार्यवाही हेतु पीआर पर लेकर पूछताछ जारी है जिसमें कई अन्य अपराधियों के संबंध में जानकारी मिलने की संभावना है।

क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं तथा विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

इंदौर पुलिस की ड्रग्स के नशे के सौदागरों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।

 

आरोपी का विवरण:-” रिजवान अंसारी निवासी साउथ तोड़ा इंदौर।  आरोपी दिहाड़ी मजदूरी पर काम करता है एवं 8 वीं कक्षा तक ही पढ़ाई की है।

keyboard_arrow_up
Skip to content