• इंदौर के इलेक्ट्रानिकस व्यवसायी के साथ हुई थी ऑनलाइन ठगी ।

 

  • आवेदक के मोबाइल में डाउनलोड हुई थी एक संदिग्ध फाईल, जिसके डाउनलोड होने से खाते से निकले पैसे ।

 

  • क्राइम ब्रांच इंदौर की त्वरित कार्यवाही से राशि संदिग्ध खातों में फ्रीज करवाकर कोर्ट आदेश के माध्यम से कराए रिफंड रुपए।

 

इंदौर कमिश्नरेट क्षेत्र में ऑनलाईन आर्थिक ठगी एवं छल-कपट के मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिए गए हैं।

उक्त निर्देशों के अनुपालन में क्राइम ब्रांच इंदौर की साइबर फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन टीम को ऑनलाइन ठगी की शिकायतों पर शीघ्र एवं परिणामोन्मुख कार्यवाही हेतु लगाया गया है।

पुलिस कार्यवाही:

इसी क्रम में, क्राइम ब्रांच इंदौर की फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन टीम के द्वारा NCRP पोर्टल पर प्राप्त शिकायत पर तत्परता से कार्यवाही की गई। शिकायतकर्ता सुरेंद्र (परिवर्तित नाम) (निवासी – इंदौर), जो कि इलेक्ट्रानिक व्यवसायी हैं, के साथ ₹1,48,000/- रुपए की ऑनलाइन ठगी की गई थी।

आवेदक द्वारा बताया गया कि उनके फोन में बिना जानकारी के एक संदिग्ध एपीके डाउनलोड हो गई जिसके कारण आवेदक के फोन से पैसे कटने लगे, एक दिन जब आवेदक को किसी को पैमैंट करना था तब अपना बैंक खाता खाली देख कर आवेदक को पता चला कि उसके साथ फ्राड हुआ,  जिसके बाद उन्होंने तत्काल 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई।

क्राइम ब्रांच इंदौर की सतर्कता और त्वरित कार्यवाही से दिल्ली के संदिग्ध खाते को फ्रीज करवाकर राशि होल्ड करवाई गयी और कोर्ट आदेश के माध्यम से संपूर्ण राशि ₹1,48,000/- रुपए की राशि सफलतापूर्वक रिफंड कराई गई।

 

⚠️ इंदौर पुलिस कमिश्नरेट की साइबर एडवाइजरी –

 

√ अंजान लिंक पर क्लिक न करें और किसी भी अज्ञात APK फाइल को डाउनलोड या इंस्टॉल न करें।

 

√ OTP, PIN, पासवर्ड एवं बैंकिंग संबंधी जानकारी किसी से साझा न करें।

 

√ बैंकिंग कार्यों के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट एवं अधिकृत माध्यमों का उपयोग करें।

 

√ मोबाइल में संदिग्ध ऐप या फाइल डाउनलोड करने से बचें तथा ऐप परमिशन की जांच करें।

 

√ साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

 

शिकायत कहाँ करें :-

यदि आप किसी साइबर ठगी के शिकार बनते हैं, तो —

📍 तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर सूचना दें, या

📍 NCRP पोर्टल (www.cybercrime.gov.in) पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें, या

📞 इंदौर पुलिस साइबर हेल्पलाइन नंबर – 7049124445 पर भी संपर्क कर सहायता प्राप्त करें।

— क्राइम ब्रांच, इंदौर पुलिस कमिश्नरेट

keyboard_arrow_up
Skip to content