- आरोपी के कब्जे से कुल 03 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स (कीमत करीबन ₹1,30,000/-) बरामद।
- आरोपी पर पूर्व में भी एक ndps act में इंदौर शहर में अपराध पंजीबद्ध है।
इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त और इनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अति पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर व पुलिस उपायुक्त क्राइम ब्रांच के मार्गदर्शन में गठित टीमें लगातार उक्त गतिविधियों में संलिप्त संदिग्धों के संबंध में गोपनीय रूप से आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही कर रही हैं।
इसी तारतम्य में दिनांक 13/06/2026 को क्राइम ब्रांच की टीम गश्त और पतारसी पर थी। दौरान-ए-गश्त टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति राजकुमार सब्जी मंडी, सांई मंदिर के सामने, इंदौर में अवैध मादक पदार्थ के साथ खड़ा है। सूचना पर त्वरित वैधानिक कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी की गई। मौके पर संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम समीर खॉ निवासी विनोबा नगर, इंदौर बताया। विधिवत तलाशी लेने पर उसके पेंट की जेब से पारदर्शी प्लास्टिक पन्नी में अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स मिला जिसे विधिवत मौके पर ही जब्ती की गई और आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के विरुद्ध थाना अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) इंदौर में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपी से अवैध नशीले पदार्थों के स्रोत और इंदौर शहर में उसके अन्य नेटवर्क/खरीदारों के संबंध में पूछताछ और अग्रिम विवेचना की जा रही है।
आरोपी का नाम:
समीर खॉ निवासी:इंदौर
आरोपी समीर रिपेयरिंग आदि का कार्य करता है एवं 10 वीं कक्षा तक ही पढ़ाई की है।
जप्त माल का विवरण: – अवैध मादक पदार्थ 13.03 ग्राम एमडी ड्रग्स (कुल कीमती करीब ₹1,30,000/-) एवं
एक स्वयं के उपयोग का मोबाइल फोन
कुल मश्रूका कीमती: लगभग ₹1,80,000/-
सराहनीय भूमिका:
उक्त त्वरित और महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक विष्णु वास्कले एवं सहायक टीम की अहम भूमिका रही।





