- आरोपियों के कब्जे से विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी किए गए कुल 09 दोपहिया वाहन जप्त।
- जप्तशुदा वाहनों में पैशन प्रो, स्प्लेंडर, सुजुकी, होंडा शाइन और एचएफ डीलक्स जैसे लोकप्रिय मॉडल है शामिल।
- लाखों रुपये मूल्य का मश्रूका (09 दोपहिया वाहन) बरामद कर बड़ी वाहन चोरियों का किया खुलासा।
इंदौर शहर में वाहन चोरी की की वारदातों पर अंकुश लगाने तथा संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त अपराधियों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) एवं पुलिस उपायुक्त (जोन-2) के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच टीम तथा थाना विजयनगर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से मुखबिर तंत्र सक्रिय कर सूचना संकलन किया गया।
इसी दौरान संयुक्त टीम को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ संदिग्ध युवक मेघदूत गार्डन एवं विजयनगर क्षेत्र में बिना नंबर की तथा संदेहास्पद मोटरसाइकिलों के साथ घूम रहे हैं और उन्हें औने-पौने दामों में बेचने की फिराक में हैं। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए क्राइम ब्रांच एवं थाना विजयनगर की संयुक्त टीम द्वारा घेराबंदी कर उक्त तीनों आरोपियों (मोहित, विशेष कोरी और निशांत सुनहरे) को धरदबोचा।
पुलिस कार्यवाही:- पकड़े गए आरोपियों से जब वाहनों के दस्तावेजों के संबंध में पूछताछ की गई, तो वे कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। विस्तृत पूछताछ करने पर आरोपियों ने विजयनगर, परदेशीपुरा, कनाडिया, सावेर और देवास नाका क्षेत्रों से विभिन्न तिथियों में मोटरसाइकिलें चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से कुल 09 चोरी की मोटरसाइकिलें जप्त की गईं, जिनमें से कई वाहन थाना विजयनगर एवं थाना परदेशीपुरा के दर्ज मामलों से संबंधित हैं। आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है, जहाँ से अन्य चोरियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ हेतु रिमांड लिया जाएगा, जिसमें विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण – 1. मोहित वर्मा, उम्र 18 साल, इंदौर।
- विशेष कोरी उम्र 18 साल, निवासी- इंदौर।
- निशांत सुनहरे उम्र 18 साल, निवासी- इंदौर।





