• आरोपी के कब्जे से महिंद्रा कंपनी की 02 थार एवं 01 स्कॉर्पियो सहित 03 चारपहिया वाहन (कीमत करीब ₹60 लाख रुपये ) बरामद।

 

  • अनुबंधित वाहनों के GPS सिस्टम निकालकर दूसरे राज्यों में बेचने का था तरीका।

 

इंदौर नगरीय क्षेत्र में संपत्ति संबंधी अपराध एवं वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) श्री मयंक अवस्थी द्वारा निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में पुलिस उपायुक्त जोन-01 श्री नरेंद्र सिंह रावत एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-01 श्री सुमित केरकेट्टा के तथा सहायक पुलिस आयुक्त आजाद नगर श्री रविन्द्र बिलवाल के मार्गदर्शन में थाना तेजाजीनगर पुलिस द्वारा कार्यवाही कर किराये के वाहनों को दूसरे राज्यों में बेचने वाले गिरोह का  पर्दाफाश किया है।

 

 

थाना तेजाजीनगर को वाहनों को किराये पर चलाने का अनुबंध करके  पहले कुछ समय तक  किराया देने बाद में वाहनों को गायब करने की  सूचना मिलीं  थी। जिस पर जांच उपरांत अपराध क्रमांक 490/2026, धारा 316(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

 

पुलिस टीम ने उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों, साइबर इनपुट एवं मैदानी सूचना का बारीकी से विश्लेषण करते हुए आरोपी की तलाश की। विश्वसनीय मुखबिर सूचना के आधार पर शिवम उर्फ गब्बू  पाटीदार, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम सालिया खेड़ी, जिला आगर मालवा को गिरफ्तार किया गया।

 

🚘 03 लग्जरी वाहन बरामद-

पूछताछ एवं विवेचना के दौरान आरोपी के कब्जे से महिंद्रा कंपनी की—

– 02 महिंद्रा थार

– 01 महिंद्रा स्कॉर्पियो

सहित कुल 03 चारपहिया वाहन बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब ₹60 लाख है।

 

जांच में सामने आया कि आरोपी द्वारा अनुबंधित वाहनों का किराया अपने बैंक खाते से वाहन मालिकों को भुगतान किया जाता था। इसके बाद वाहनों के GPS सिस्टम निकालकर उन्हें दूसरे राज्यों में बेचने का कार्य किया जाता था।

 

प्रकरण में मुख्य आरोपी विशाल उर्फ भोला पाटीदार, निवासी ग्राम सालिया खेड़ी, जिला आगर मालवा फरार है, जिसकी तलाश पुलिस टीम द्वारा की जा रही है।

 

बरामद वाहनों को विधिवत जब्त कर प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ एवं विवेचना के आधार पर अन्य संभावित आरोपियों तथा घटनाओं में संलिप्तता के संबंध में जांच जारी है।

 

👮 गिरफ्तार आरोपी-

शिवम उर्फ गब्बू पिता मोहनलाल पाटीदार, उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम सालिया खेड़ी, जिला आगर मालवा

 

फरार आरोपी- विशाल उर्फ भोला पाटीदार

निवासी ग्राम सालिया खेड़ी, जिला आगर मालवा

 

पुलिस टीम- इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी तेजाजीनगर निरीक्षक देवेन्द्र मरकाम , सउनि गोपालसिंह चावड़ा, प्रधान आरक्षक 2946 देवेन्द्र परिहार, आरक्षक 2526 दीपेन्द्र राणा एवं आरक्षक 4053 प्रदीप रावत की विशेष भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content