• आरोपियों पर पूर्व में चोरी , आर्म्स एक्ट एवं NDPS के आपराधिक प्रकरण अन्य थानों में है दर्ज

 

  • थाना लसुड़िया की दोनों FRV के जवानों द्वारा अलग अलग स्थान से आरोपियों को किया गिरफ्तार

 

इंदौर शहर में अपराधों पर नियंत्रण हेतु बदमाशों व असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के लिए शैडो एरिया व हॉट स्पॉट पर सघन चेंकिंग के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में  पुलिस उपायुक्त जोन-02 श्री अमन सिंह राठौर, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-02 श्री अमरेन्द्र सिंह एवं  सहायक पुलिस आयुक्त विजयनगर श्री पराग सैनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लसुडिया द्वारा थाना क्षेत्र में लगातार रात्रि गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही है।

 

लसुड़िया क्षेत्र में रात्रि गश्त के दौरान शेडो एरिया चेक करते समय FRV 16 एवं FRV 18  में ड्यूटी कर रहे जवानों द्वारा विभिन्न सूने स्थानों पर संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों की फ्रिस्किंग की गई जिसमें अरंडिया बायपास क्षेत्र एवं आनंद वाटिका, महालक्ष्मी नगर क्षेत्र में दो व्यक्तियों के पास से चेकिंग के दौरान धारदार चाकू मिले उक्त दोनों आरोपी 1.अजय  जाधव निवासी बापू गांधी नगर इन्दौर एवं 2. जतिन शिन्दे निवासी  स्कीम न 78 इन्दौर के कब्जे से  पृथक पृथक अवैध धारदार चाकू जप्त कर इनके विरुद्ध थाना लसुड़िया पर अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।

उक्त दोनों आरोपियों पर पूर्व में भी चोरी , आर्म्स एक्ट एवं NDPS के आपराधिक प्रकरण अन्य थानों में दर्ज है उक्त कार्यवाही थाना लसुड़िया की FRV-18 एवं FRV-16 में पदस्थ पुलिस जवानों द्वारा सतर्कता एवं मुस्तैदी से कार्यवाही की गई।

 

आपराधिक रिकॉर्ड

1). अजय  जाधव

अपराध क्र 83/24 धारा 380,457 थाना हीरानगर

अपराध क्र 681/25 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना लसुड़िया

2).जतिन शिन्दे

अपराध क्र 1571/25 धारा 8/27 NDPS थाना खजराना

keyboard_arrow_up
Skip to content