- आरोपियों के कब्जे से कुल 8 पेटी (कुल 72 लीटर) अवैध शराब सहित घटना में प्रयुक्त आटो वाहन भी जप्त ।
- जप्त अवैध शराब की कीमत 70 हजार रूपये एवं इलेक्ट्रिक आटो वाहन की कीमत करीब 6 लाख रूपये ।
इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थों एवं अवैध शराब की गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु इनमें संलिप्त आरोपियो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा दिए गए हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में पुलिस उपायुक्त जोन- 2 श्री अमन सिंह राठौड , अति. पुलिस उपायुक्त जोन-2 श्री अमरेन्द्रसिंह एवं सहायक पुलिस आयुक्त खजराना श्री आशीष पटेल के मार्गदर्शन में मे एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। इसी क्रम में थाना कनाडिया पुलिस को बडी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन करते दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई हैं।
दिनांक 17.07.2026 को कनाडिया पुलिस को मुखबीर द्वारा यह सूचना प्राप्त हुई थी कि एक इलैक्ट्रिक आटो रिक्शा क्र. MP09BM9857 में बैठ कर दो व्यक्ति अवैध अंग्रेजी शराब भर कर फिनिक्स माल माल की तरफ जा रहे है जिस पर थाना कनाडिया पुलिस द्वारा त्वरीत कार्यवाही करते हुये इलैक्ट्रिक आटो रिक्शा को घेराबंदी कर रोका जिसमें दो व्यक्ति बैठे हुये थे तथा आटो में पिछे की तरफ कार्टुन रखे हुए थे, जिसकी विधिवत तलाशी लेने पर अवैध अंग्रेजी शराब तथा बीयर भरी हुई मिलीं। उक्त दोनो व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना अपना नाम 1.जगदीश वर्मा नि.शिवमंदिर के पास ग्राम कनाडिया इंदौर 2.हरदेवसिंह परमार नि . लाहर जिला भिण्ड हाल –स्कीम न.134 वसुन्धरा अपार्टमेन्ट के पीछे इंदौर होना बताया।
पुलिस द्वारा दोनों आरोपियो को विधिवत गिरफ्तार किया गया हैं तथा इनके कब्जे से कुल 8 पेटी अंग्रेजी शराब एवं बीयर कुल 72.93 लीटर कुल कीमती 70 हजार रूपये तथा घटना में प्रयुक्त इलैक्ट्रिक आटो रिक्सा क्र. MP09BM9857 कीमती करीब 5 लाख जप्त की गई हैं। आरोपियों के विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही तथा जप्तशुदा शराब के स्त्रोत एवं अन्य आरोपियों के संबंध में सघन पूछताछ जारी हैं।
सराहनीय भूमिका – उक्त सफल कार्यवाही में थाना कनाडिया के थाना प्रभारी निरीक्षक सहर्ष यादव, उनि दीपक पालिया, सउनि शोभाराम अटेरिया, प्र.आर.शिवकुमार यादव ,प्र.आर.रविन्द्र रघुवंशी, आर.प्रमोद कुमार ,आर.महेन्द्र मोर्य ,आर.पुष्पराज ,आर.जगदीश दांगी ,आर.आनंद जाट, आर.कुलदीप की प्रमुख भूमिका रही।





