• पुलिस ने राऊ क्षेत्र में स्थित एक मकान में दबिश देकर 2 आरोपियों को रंगे हाथो लिया गिरफ्त में।

 

  • आरोपी मोबाइल, टैबलेट और लैपटॉप के माध्यम से संचालित कर रहे थे, सट्टे का अवैध कारोबार ।

 

इंदौर शहर में अवैध गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा दिए गए हैं उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर के मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्त क्राइम ब्रांच द्वारा टीमे गठित की गई है, जो लगातार गोपनीय रूप से आसूचना संकलन कर कार्यवाही कर रही है।

इसी अनुक्रम में मुखबिर सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने 15 मई 2026 की रात करीब 23:50 बजे रंगवासा रा स्थित लाभम पार्क के एक मकान पर दबिश दी। मौके पर पुलिस को 2 व्यक्ति मोबाइल फोन, टैबलेट और लैपटॉप पर चेन्नई सुपर किंग्स विरुद्ध लखनऊ के मध्य चल रहे आईपीएल क्रिकेट मैच पर हार-जीत का दांव लगाकर अवैध रूप से ऑनलाइन सट्टा संचालित करते मिले। पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये लोग ‘जगदंबा बुक समूह’ के सदस्य हैं और एक विशेष सॉफ्टवेयर व एप्लीकेशन के माध्यम से सट्टे का अवैध कारोबार कर अवैध लाभ कमा रहे थे।

 

संगठित नेटवर्क का खुलासा: पकड़े गए आरोपी एक संगठित गिरोह का हिस्सा हैं, जो अवैध रूप से लोगों से हार-जीत का दांव लगवाते थे।

 

 

 

 

गिरफ्तार आरोपियों के नाम-

1.रोहित भंडारी (उम्र 39 वर्ष, निवासी:  लोकनायक नगर, एयरपोर्ट रोड, इंदौर)

 

2.अर्जुन गुप्ता (उम्र 33 वर्ष, निवासी: विधुर नगर हवा बंगला, इंदौर)

 

 

जप्त की गई सामग्री –

 

कुल मश्रुका: सट्टे में प्रयुक्त तकनीकी उपकरण और दस्तावेज।

मोबाइल फोन: 03 मोबाइल फोन

लैपटॉप: 01 एसर (Acer) कंपनी का लैपटॉप

टैबलेट व पेनड्राइव 01 सैमसंग कंपनी का टैबलेट एवं 01 सनडिस्क कंपनी की पेनड्राइव

इंटरनेट उपकरण: 01 एयरटेल कंपनी का वाई-फाई इंटरनेट राउटर

दस्तावेज: 01 हिसाब-किताब की डायरी (खाता बही)

कीमती लगभग- 3,00,000/रुपए

 

आरोपियों का कृत्य एक संगठित अपराध पाए जाने के कारण आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 112(1) लगाई गई है।

इसके अतिरिक्त, पब्लिक गेम्बलिंग (मध्यप्रदेश) एक्ट, 1976 की धारा 4(क) और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम की धारा 66 के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। मामले की विस्तृत विवेचना व अग्रिम वैधानिक कार्यवाही क्राइम ब्रांच द्वारा की जा रही है

 

सराहनीय भूमिका – उक्त प्रकरण मे थाना प्रभारी अपराध शाखा एवं सहायक टीम की सराहनीय भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content