• तीन माह में 1,03,358 बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों पर की कार्यवाही।

 

  • 25 हेलमेट वितरण कार्यक्रम में बाटें 3900 हेलमेट।

 

  • अनाउंसमेंट कर समझाया जा रहा, सड़क सुरक्षा का महत्व भी।

 

इंदौर शहर के यातायात को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में,  अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री आर.के. सिंह  एवं पुलिस उपायुक्त (प्रभारी यातायात) श्री राजेश कुमार त्रिपाठी के के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा निरंतर जागरूकता कार्यक्रम व नियमों का उल्लंघन करने पर कार्यवाही भी की जा रही हैं।

 

इसी क्रम में सड़क दुर्घटनाओं में सिर की चोटों से होने वाली मौतों को रोकने तथा नागरिकों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से इंदौर ट्रैफिक पुलिस द्वारा बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों के विरुद्ध निरंतर जागरूकता एवं सख्त कार्रवाई की जा रही है।

यातायात पुलिस द्वारा शहर के चौराहो नियमों का उल्लंघन करने वालों पर एक तरफ कार्रवाई भी की जा रही तो

दूसरी तरफ उन्हें विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमो के माध्यम से हेलमेट पहनने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। पुलिस आयुक्त नगरीय इन्दौर द्वारा 25 हेलमेट वितरण कार्यक्रम में 3900 हेलमेट जनसहयोग से जरूरतमंदों को प्रदान किये एवं स्वेच्छा से हेलमेट लगाने वालों को सम्मानित भी किया जा रहा है।

यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को यह भी बताया जा रहा है कि आप हेलमेट के महत्व को समझे, सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और सड़क हादसों में होने वाले दुष्परिणामों से खुद को और दूसरों को बचाएं।

विगत तीन माह में चलाए गए हेलमेट पहनें- सुरक्षित रहें विशेष अभियान के दौरान कुल 1,03,358 वाहन चालकों के विरुद्ध हेलमेट नही लगाने पर कार्रवाई की गई।

इंदौर ट्रैफिक पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि अपने तथा अपने परिवार की सुरक्षा हेतु हेलमेट का सदैव उपयोग करें, यातायात नियमो का जिम्मेदारीपूर्वक पालन करें क्योंकि सड़क पर सुरक्षा ही सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content