• पुलिस थाना परदेशीपुरा ने कार्यवाही करते हुए, आरोपी को अवैध हथियार (फालिया) के साथ किया गिरफ्तार।

 

  • आरोपी ने जनता में दहशत फैलाने के उद्देश्य से सोशल मिडिया पर अवैध फालिये के साथ वीडियो बना किए थे वायरल

 

  • आरोपी को किसी वारदात को अंजाम देने के पूर्व ही अवैध हथियार के साथ ले लिया गिरफ्त में।

 

इंदौर शहर में अपराधों पर नियंत्रण हेतु अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों एवं उनके द्वारा सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर आपराधिक गतिविधिया करने वालों पर, प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त जोन–02 श्री कुमार प्रतीक व अति. पुलिस उपायुक्त जोन–02 श्री अमरेंद्र सिंह द्वारा अवैधानिक गतिविधियों में लिप्त तथा सोशल मीडिया के माध्यम से दहशत फैलाने जैसे अपराध करने वाले आरोपी के संबंध में पतारसी एवं धरपकड़ हेतु आवश्यक कार्यवाही के लिए थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।

 

इसी अनुक्रम में पुलिस को सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान सूचना मिलीं कि एक बदमाश अवैध हथियार के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से दहशत फैलाने के वीडियो वायरल कर रहा है और उसके पास अवैध हथियार भी है।

जिस पर थाना प्रभारी  परदेशीपुरा द्वारा पुलिस टीम को लगाया, टीम ने मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर संदिग्ध आरोपी शुभम  खटीक उम्र 29 साल  को पकड़ा जिसने सोशल मिडिया पर दहशत फैलाने के उद्देश्य से फालिया लहराकर वीडियो बना,वायरल किया था।  आरोपी के पास से अवैध हथियार फालिया भी मिला है जिसे विधिवत जप्त कर , अपराध धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है, जिसके विरुद्ध पूर्व में भी एक अपराध पंजीबद्ध है।

 

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी परदेशीपुरा के मार्गदर्शन में प्रधान आरक्षक 999 ज्ञानेंद्र सिंह, आर.474 जयवेंद्र, आर.2216 पंकज, आर.1137 मेहर सिंह व टीम की सराहनीय भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content