• गुम/अपहृत हुई तीन बालिकाओं को, पुलिस थाना अन्नपूर्णा ने 24 घंटे के भीतर उज्जैन से किया दस्तयाब

इंदौर-शहर में गुम/अपहृत बालक बालिकाओं के प्रकरण को प्राथमिकता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही के  पुलिस कमिश्नर इंदौर के निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस कमिश्नरेट द्वारा अभियान चलाकर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही हैं। इसी परिपेक्ष्य में थाना अन्नपूर्णा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है, जिसमे क्षेत्र से तीन बालिकाओं को, पुलिस  ने 24 घंटे के भीतर उज्जैन से  दस्तयाब किया गया है।

दिनांक 14.05.2026 को थाना अन्नपूर्णा, इन्दौर क्षेत्र से तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण की सूचना थाने पर प्राप्त हुई थी। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना प्रभारी निरीक्षक हितगोपाल यादव के नेतृत्व में तत्काल विशेष टीम गठित की गई।

बालिकाओ की तलाश हेतु लगातार प्रयास एवं सघन सर्चिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ, संभावित स्थानों पर तलाश, सीसीटीवी फुटेज की जांच एवं तकनीकी माध्यमों से लगातार जानकारी जुटाई गई।तकनीकी विश्लेषण एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से पुलिस टीम ने सतत प्रयास कर 24 घंटे के अंदर तीनों बालिकाओं को उज्जैन से सकुशल दस्तयाब कर लिया।

दस्तयाब बालिकाओं को इन्दौर लाकर नियमानुसार मेडिकल परीक्षण एवं महिला अधिकारी के समक्ष काउंसलिंग कराई गई। माननीय न्यायालय में कथन दर्ज कराने के उपरांत तीनों बालिकाओं को परिजनों के सुपुर्द किया गया। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।

👉नागरिकों से अपील है कि बच्चों से संबंधित किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि लगने पर,  तत्काल डायल-112 या नजदीकी थाने को सूचित करे।

keyboard_arrow_up
Skip to content