• किसी आपातकालीन परिस्थिति/लावारिस (विस्फोटक सामग्री वाली) वस्तु मिलने पर, कैसे हो सुरक्षा के मापदंड, इसको लेकर कराया जीवंत अभ्यास।

 

इन्दौर– शहर की सुरक्षा व्यवस्था तथा शहर में विभिन्न आयोजनों को दृष्टिगत रखते हुए इंदौर पुलिस द्वारा पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर के दिशा निर्देशन में शहर के महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की चैकिंग व निरीक्षण एवं आपातकालीन स्थिति में पुलिस, प्रशासन व संस्थानों की क्या सुरक्षा तैयारियां है इसका भी जायजा लिया जा रहा है।

 

इसी अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त (आसूचना एवं सुरक्षा) श्री राजेश व्यास एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (सुरक्षा) श्री प्रमोद सोनकर के मार्गदर्शन में इंदौर पुलिस की सुरक्षा शाखा एवं बीडीडीएस टीम द्वारा आज होटल रेडिशन इंदौर में किसी आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु किस प्रकार बेहतर सुरक्षा संबंधी प्रबंधन किया जाए इस संबंध में मॉक ड्रिल की गई।

 

इस ड्रिल में बीडीडीएस प्रभारी  श्री खालिद मुश्ताक एवं थाना प्रभारी विजय नगर श्री चंद्रकांत पटेल के दिशा निर्देशन में, विजय नगर पुलिस एवं बीडीडीएस टीम द्वारा होटल रेडिशन के सुरक्षा स्टाफ को भी लेकर, किसी आपातकालीन परिस्थितियों/ लावारिस (विस्फोटक सामग्री वाली) वस्तु मिलने पर, किस प्रकार से कार्यवाही की जाए एवं जनता की सुरक्षा का ध्यान किस प्रकार रखा जाए आदि बातों का जीवंत अभ्यास कराया गया।

 

साथ ही पुलिस अधिकारियों द्वारा होटल की सुरक्षा के संबंध में वहां के स्टाफ से बात भी की तथा उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

keyboard_arrow_up
Skip to content