·        किसी आपातकालीन परिस्थिति/लावारिस(विस्फोटक सामग्री) वस्तु मिलने पर, कैसे हो सुरक्षा के मापदंड, इसको लेकर कराया जीवंत अभ्यास।

                                                                                                                                                                                                                 

इन्दौर– शहर की सुरक्षा व्यवस्था तथा शहर में विभिन्न आयोजनों को दृष्टिगत रखते हुए इंदौर पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में शहर के महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की चैकिंग व निरीक्षण एवं आपातकालीन स्थिति में पुलिस, प्रशासन व संस्थानों की क्या सुरक्षा तैयारियां है इसका भी जायजा लिया जा रहा है।

 

              इसी अनुक्रम में इंदौर पुलिस की सुरक्षा शाखा एवं बीडीडीएस टीम द्वारा रेती मंडी के पास स्थित D Mart में किसी आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु किस प्रकार बेहतर सुरक्षा संबंधी प्रबंधन किया जाए इस संबंध में मॉक ड्रिल की गई।

 

     इस ड्रिल में सहायक पुलिस आयुक्त सुरक्षा श्री राजकुमार सराफ एवं बीडीडीएस प्रभारी श्री खालिद मुश्ताक के दिशा निर्देशन में, इंदौर पुलिस एवं बीडीडीएस टीम द्वारा D Mart के सुरक्षा स्टाफ को भी लेकर, किसी आपातकालीन परिस्थितियों/ लावारिस (विस्फोटक सामग्री वाली) वस्तु मिलने पर, किस प्रकार से कार्यवाही की जाए एवं  जनता की सुरक्षा का ध्यान किस प्रकार रखा जाए आदि बातों का जीवंत अभ्यास कराया गया।

 

            साथ ही पुलिस अधिकारियों द्वारा ऐसी परिस्थिति में आमजन की सुरक्षा के संबंध में भी वहां के स्टाफ से बात की तथा उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content