रश ड्राइविंग और स्टंटबाजी करने वाले 05 युवक गिरफ्तार
थार, स्कॉर्पियो और अर्टिगा सहित 03 लग्जरी गाड़ियाँ जप्त
इंदौर: – शहर में सुरक्षित यातायात व लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून/व्यवस्था) श्री अमित सिंह एवं पुलिस उपायुक्त जोन-01 श्री कृष्ण लालचंदानी, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन 1 श्रीमति मीना चौहान के मार्गदर्शन में इंदौर पुलिस, शहर की सड़कों पर लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई कर रही है।
📍 कार्रवाई का विवरण : थाना आजाद नगर क्षेत्र के अंतर्गत रिंग रोड पर दिनांक 29 और 30 जनवरी की दरमियानी रात को कुछ युवकों द्वारा तेज रफ्तार वाहनों से हुड़दंग मचाने और आम जनजीवन को खतरे में डालने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए आजाद नगर पुलिस की गश्ती टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर आरोपियों को धरदबोचा। 🚓💨
📋 जप्त वाहनों का विवरण पुलिस ने मौके से खतरनाक तरीके से चलाई जा रही निम्नलिखित गाड़ियों को जप्त किया है:
🚙 स्कॉर्पियो – GJ20CB2621
🚜 थार – MP09AW2462
🚗 अर्टिगा – GJ20AH9307
👤 पकड़े गए युवकों का विवरण :
हिमांशु मालवीय निवासी: नगिन नगर, एयरपोर्ट रोड।
मयंक निवासी: खंडवा।
मनीष सैनी निवासी: भोलाराम उस्ताद मार्ग।
मयंक निवासी: सर्वानंद नगर।
चित्रेश मंडलोई निवासी: अंबिकापुरी।
पकड़े गए सभी हुड़दंगियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की गई है। साथ ही, तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण सभी वाहनों को मोटर व्हीकल एक्ट (M.V. Act) की विभिन्न धाराओं के तहत जप्त कर लिया गया है।
📢 इंदौर पुलिस की अपील : ” सड़कें स्टंट या हुड़दंग के लिए नहीं सुरक्षित यातायात के लिए हैं। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस की यह ‘ जीरो टॉलरेंस ‘ कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी





