• क्राइम ब्रांच इंदौर व थाना छत्रीपुरा ने तीन अलग-अलग कार्रवाइयों में 03 आरोपियों को लाखों रुपए कीमत की ब्राउन शुगर व चरस के साथ किया गिरफ्तार।

 

  • क्राइम ब्रांच ने एम.डी. ड्रग्स तस्कर से त्वरित बैकवर्ड ट्रेसिंग में सप्लायर को भी तत्काल कार्यवाही कर धरदबोचा।

 

इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त, तस्करी एवं इनके अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर के दिशा-निर्देशन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत इंदौर पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग, गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड़ कर नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने की कार्रवाई की जा रही है।

 

इसी क्रम में क्राइम ब्रांच एवं थाना छत्रीपुरा पुलिस द्वारा तीन अलग-अलग कार्रवाई करते हुए लाखों रुपए कीमत के अवैध मादक पदार्थों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में MD  ड्रग्स के साथ गिरफ्तार एक आरोपी से तत्काल बैकवर्ड ट्रेसिंग में उसके सप्लायर को भी गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।

 

  1. क्राइम ब्रांच द्वारा स्कूटी की डिक्की में छिपाकर रखी 12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ आरोपी गिरफ्तार—

दिनांक 19.11.2026 को क्राइम ब्रांच की टीम शहर में गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की पतारसी के दौरान भैरव बाबा मंदिर तिराहा, एम.आर. 04 रोड, इंदौर पहुंची। यहां एक व्यक्ति टीवीएस जुपिटर स्कूटी के साथ संदिग्ध अवस्था में बैठा दिखाई दिया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम चमन सिसोदिया,  इंदौर बताया। संदेह के आधार पर उसकी टीवीएस जुपिटर स्कूटी की विधिवत तलाशी लेने पर डिक्की में छिपाकर रखी गई 12 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बरामद हुई।

आरोपी चमन सिसोदिया को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) इंदौर में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

जब्त मश्रुका:

12 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर – अनुमानित कीमत ₹1,20,000/-

01  टीवीएस जुपिटर स्कूटी – अनुमानित कीमत ₹80,000/-

कुल जब्त मश्रुका – लगभग ₹2,00,000/-।

 

  1. क्राइम ब्रांच एम.डी. तस्कर को पकड़कर त्वरित बैकवर्ड ट्रेसिंग में ड्रग्स सप्लाई करने वाले सप्लायर को भी धरदबोचा-

क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा दो दिन पूर्व शहर में गश्त एवं चेकिंग के दौरान एम.आर. 04 रोड, सरस्वती नदी पुलिया के पास घेराबंदी कर शाहरुख उर्फ एमडी, निवासी , इंदौर को पकड़ा गया था। जिसके पास से मोटरसाइकिल की सीट के कवर के नीचे छिपाकर रखी गई 15 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग्स बरामद हुई थी।

आरोपी शाहरुख को पकड़कर मादक पदार्थ प्राप्त करने के स्रोत के संबंध में पूछताछ करने पर उसने उक्त ड्रग्स  सूरज तिवारी से लाना बताया। जानकारी मिलते ही क्राइम ब्रांच टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सप्लायर सूरज तिवारी की पतारसी की और उसे भी घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में थाना अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) इंदौर में अपराध क्रमांक धारा 8/22 एवं 8/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

पूर्व में गिरफ्तार आरोपी:- शाहरुख उर्फ एमडी,  इंदौर

वर्तमान में गिरफ्तार सप्लायर- सूरज तिवारी,  इंदौर

आरोपी सूरज तिवारी दसवीं तक शिक्षित है तथा ड्राइविंग का कार्य करता है।

पूर्व में जप्त मश्रुका:

15 ग्राम अवैध एम.डी. ड्रग्स – अनुमानित कीमत ₹1,50,000/-

01 HF 100 मोटरसाइकिल – अनुमानित कीमत ₹60,000/-

कुल जब्त मश्रुका – लगभग ₹2,10,000/-।

 

 

  1. थाना छत्रीपुरा पुलिस ने चरस की सप्लाई करने वाले तस्कर 122 ग्राम चरस के साथ किया गिरफ्तार–

थाना छत्रीपुरा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एमओजी लाइन, पानी की टंकी के पास एक व्यक्ति अवैध चरस लेकर खड़ा है तथा उसकी सप्लाई करने की फिराक में है।

सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम कमलेश मेवाड़ा, इंदौर बताया।

आरोपी की विधिवत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 122 ग्राम अवैध मादक पदार्थ चरस बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹1,20,000/- है।

आरोपी कमलेश मेवाड़ा के विरुद्ध थाना छत्रीपुरा में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

जब्त मश्रुका:

122 ग्राम अवैध चरस – अनुमानित कीमत ₹1,20,000/-।

 

पुलिस द्वारा गिरफ्तार सभी आरोपियों से अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त, इनके स्रोत, सप्लायर एवं तस्करी नेटवर्क में शामिल अन्य व्यक्तियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। प्रकरणों में अग्रिम विवेचना एवं वैधानिक कार्रवाई जारी है।

 

इंदौर पुलिस का स्पष्ट संदेश — नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा। नशे के नेटवर्क पर प्रहार और तस्करों पर लगातार वार जारी रहेगा।

keyboard_arrow_up
Skip to content