👮पुलिस कमिश्नर इंदौर ने पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र शील्ड से पुरस्कृत कर, सभी को ऐसे ही बेहतर कार्य के लिए किया प्रोत्साहित।

 

🥇मूल्यांकन प्रणाली में विभिन्न पैरामीटर्स पर माह मार्च में, सभी एसीपी कार्यालयों व थाने में से बेहतर परफॉर्मेंस कर एसीपी मल्हारगंज ने तथा थाना चंदन नगर ने पाया प्रथम स्थान।

 

इंदौर – शहर में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण व बेहतर पुलिसिंग हेतु पुलिस के कार्य निष्पादन को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी, उत्तरदायी एवं जनोन्मुखी बनाए जाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में, इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा पुलिस थानाें व  एसीपी कार्यालयों के कार्य की एक मानकीकृत मूल्यांकन प्रणाली माह जनवरी से प्रारंभ की गई है, जिसमें विभिन्न मापदंडों पर प्रत्येक ज़ोन में पुलिस थानों व एसीपी के कार्यों की समीक्षा कर उन मूल्यांकन मासिक आधार पर किया जा रहा है।

उक्त मूल्यांकन में विभिन्न पैरामीटर्स पर सभी 12 एसीपी कार्यालयों में बेहतर परफॉर्मेंस कर माह मार्च में एसीपी महारगंज प्रथम स्थान पर रहे। इसी प्रकार नगरीय इंदौर के सभी थानों में सबसे बेहतर परफॉर्मेंस कर माह मार्च में थाना चंदन नगर प्रथम स्थान पर रहा।

 

बेहतर कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 21 अप्रैल 2026 को पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा एसीपी मल्हारगंज श्री विवेक सिंह  चौहान व थाना प्रभारी चंदन नगर श्री तिलक करोले सहित चंदन नगर के पुलिस कर्मियों को शील्ड व प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत कर, उनके कार्यों की सराहना की।

 

इस अवसर पर सभी को पुरस्कृत करते हुए पुलिस कमिश्नर इंदौर ने कहा कि उक्त मूल्यांकन प्रणाली के तहत  पुलिस थानों व एसीपी द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा विभिन्न पैरामीटर्स के आधार पर की जा रही है, जिसमें बेहतर परफॉर्मेंस करने वाले एसीपी व पुलिस थानों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया जा रहा है, वही कमजोर/सबसे औसत परफॉर्मेंस के साथ निचले क्रम में आने वाले एसीपी व थानों को  उचित प्रशिक्षण व आवश्यक कार्यवाही भी की जा रही है ताकि वह अपनी कार्य प्रणाली में और बेहतर सुधार ला सके।

 

 

keyboard_arrow_up
Skip to content