- हार्ले डेविडसन ग्रुप की तिरंगा बाइक रैली को एडिशनल कमिश्नर इंदौर ने फ्लैग ऑफ कर, दिया सभी को पूरे गौरव और सम्मान के साथ तिरंगे को फहराने का संदेश।
- बच्चों ने अपनी रचनात्मकता से उकेरे देशभक्ति के रंग।
- चित्रकला व रंगोली प्रतियोगिताओं के माध्यम से स्कूली बच्चों ने जगाई सभी में देशभक्ति की भावना।
- थाना एमआईजी क्षेत्र में पुलिस ने नगर सुरक्षा समिति सदस्यों के साथ निकाली तिरंगा यात्रा।
इंदौर — हमारे देश की आजादी के महापर्व स्वतंत्रता दिवस पर देश की आन-बान-शान के प्रतीक राष्ट्रध्वज तिरंगे को पूरे गौरव व सम्मान के साथ देशभर में हर घर पर फहराया जाए, और स्वतंत्रता का ये महापर्व स्वच्छता का भी पर्व बनें इसी को ध्यान में रखते हुए देशवासियों को देशभक्ति की भावना से जोडने और उन्हें देश की आजादी व स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से शासन के निर्देशानुसार, “हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता अभियान” का आयोजन 11 से 15 अगस्त तक किया जा रहा है।
इसी परिपेक्ष्य में पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज दिनाक 14.08.25 को आयोजित कार्यक्रम-
◆ पलासिया चौराहे स्थित आई लव इंदौर प्वाइंट से अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अमित सिंह और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री मनोज श्रीवास्तव ने झंडा दिखाकर हार्ले डेविडसन टाइगर ग्रुप की तिरंगा बाइक रैली को रवाना किया। ये रैली पलासिया से विभिन्न मार्गों से होती हुई भंवरकुआ चौराहे पर खत्म हुई। इस दौरान मोटरसाइकिल चालको ने तिरंगे झंडे गाड़ी पर लगाकर सभी को पूरे गौरव और सम्मान के साथ तिरंगे को फहराने का संदेश दिया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त क्राइम श्री राजेश दंडोतिया व अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।
◆ पुलिस थाना एमआईजी क्षेत्रान्तर्गत पुलिस व नगर सुरक्षा समिति सदस्यों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें एडिशनल डीसीपी ज़ोन-02 श्री अमरेंद्र सिंह, एसीपी सुश्री हिमानी मिश्रा व थाना प्रभारी श्री सी बी सिंह सहित पुलिस बल व नगर सुरक्षा समिति सदस्यों ने तिरंगे हाथ में लेकर आमजन को उक्त अभियान के प्रति जागरूक करते हुए, ससम्मान तिरंगे को शान से फहराने के लिए प्रेरित किया गया।
◆ सैंट रैफल्स हा से स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे लगभग 100 छात्राओं ने भाग लेकर , अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन कर देशभक्ति और तिरंगे के विभिन्न रंगों को कागज पर उकेरा। इस दौरान स्कूल के बैंड द्वारा देशभक्ति के गीतों की प्रस्तुति देकर सभी को देशभक्ति की भावना से ओत प्रोत कर दिया।
◆ Dely College of business management
(डी सी बी एम) मैं साइबर सेमिनार आयोजित किया गया 80 स्टूडेंट मौजूद रहे इन्हें फ्लैग और स्टीकर का वितरण कर 15 अगस्त को शान से अपने घरों पर व आसपास में झंडा फहराने के लिए प्रेरित किया।
◆ द लायंस इंटरनेशनल स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 90 स्टूडेंट ने भाग लेकर देशभक्ति से संबंधित पेंटिंग्स बनाकर सभी को देशप्रेम और तिरंगे के प्रति सम्मान का संदेश दिया।
◆ श्री समाधान पब्लिक स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 70 स्टूडेंट ने भाग लिया और सुंदर सुंदर पेंटिंग बनाकर, हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी को सम्मान के साथ झंडे को फहराने के लिए प्रेरित किया।
◆ नूतन हाई सेकेंडरी स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता में 60 और रंगोली प्रतियोगिता में 8 स्टूडेंट ने भाग लिया। स्टूडेंट को तिरंगे झंडे वितरित कर, 15 अगस्त को शान से अपने घरों पर झंडा फहराने के लिए प्रेरित किया।