🔹 इंदौर ट्रैफिक साथी ऐप – दिनांक 19 नवंबर को जागरूक नागरिकों द्वारा इंदौर ट्रैफिक साथी ऐप के माध्यम से यातायात नियमों के उल्लंघन एवं यातायात संबंधी कुल 286 शिकायतें/सूचनाएं दर्ज कराई गईं। प्राप्त शिकायतों का परीक्षण कर यातायात पुलिस द्वारा 178 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।
📱 19 नवंबर को ऐप पर रजिस्टर्ड हुए नए यूजर्स की संख्या – 797
🔹 व्हाट्सऐप ट्रैफिक हेल्पलाइन (7049107620)- दिनांक 19 नवंबर को व्हाट्सऐप ट्रैफिक हेल्पलाइन पर नागरिकों से यातायात संबंधी कुल 32 शिकायतें/सूचनाएं प्राप्त हुईं। यातायात पुलिस द्वारा सभी 32 शिकायतों का निराकरण करते हुए प्राप्त सूचनाओं के आधार पर 18 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।
🚔 इंदौर यातायात प्रबंधन पुलिस, नागरिकों की सहभागिता से यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने एवं शहर में सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत है।


