• पुलिस द्वारा सरप्राइज चौकिंग में गुंडे बदमाशों एवं अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले असामाजिक तत्वों आदि को चेक करते हुए, उनमे से 543 पर की उचित वैधानिक कार्यवाही। 
  • शराब पीकर वाहन चलाने वाले 280 लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध की गई 185 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही। 
  • तेज आवाज में डीजे बजाकर लोगों को परेशान करने वालों के विरूद्ध 02 प्रकरण पंजीबद्ध कर, कोलाहल अधिनियम व अन्य प्रांसगिक धाराओं में की है कड़ी कार्यवाही। 
  • सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध 24 प्रकरण तथा अवैध मादक पदार्थ का सेवन करने वालो के विरुद्ध 10 प्रकरण पंजीबद्ध कर बदमाशों/असामाजिक तत्वों पर की वैधानिक कार्यवाही।
  • अवैध रूप से अवैध हथियार (चाकू) लेकर घूमने वाले 6 बदमाश पकड़ाए तथा अवैश शराब के विक्रय करने वाले 12 आरोपियों को भी गिरफ्त में लेकर की आबकारी एक्ट की कार्यवाही।
  • हॉटस्पॉट व शैडो एरिया में ड्रोन पेट्रोलिंग कर की चौकिंग व निगरानी तथा संवेदनशील क्षेत्रों में किया गया फ्लैग मार्च

 

इंदौर-  शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण तथा आगामी होली/रंगपंचमी, रमजान आदि त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए, पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा प्रभावी व सघन चौकिंग एवं पेट्रोलिंग के दिशा निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में एडिशनल कमिश्नर (का./व्य.) श्री अमित सिंह व एडिशनल कमिश्नर (क्राइम) इंदौर श्री आर.के. सिंह के मार्गदर्शन में में इंदौर शहर के चारों जोन के डीसीपी नेतृत्व में, दिनांक 01-02 मार्च 2026  की दरमियानी रात्रि से 03 बजे तक नगरीय इंदौर के संबंधित क्षेत्र के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ पुलिस फोर्स ने सभी थाना क्षेत्रों में गुंडे बदमाशों असामाजिक तत्व पर निगरानी एवं धरपकड़ के लिए विशेष चौकिंग व पेट्रोलिंग की गई।

इस दौरान इंदौर पुलिस द्वारा गुंडे/बदमाशों व असामाजिक तत्वों की निगरानी करते हुए कई सारे गुंडे/बदमाशो को चेक करते हुए, उनमे से 543 पर उचित वैधानिक कार्यवाही की गई हैं….

 

👉  जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकरणों में वांछित कुल 103 से ज्यादा वारंटों को कराया गया तामील, जिसमें लंबे समय से फरार–   21-स्थाई, 31-गिरफ्तारी और 51-जमानती वारंट किए तामील ।

इस दौरान अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए

👉 शराब पीकर वाहन चलाने वाले लापरवाह वाहन चालकों पर कड़ा प्रहार करते हुए, 280 वाहन चालकों के विरुद्ध 185 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही की गई। और ये कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी ताकि शराब पीकर वाहन चलाते हुए लोगों की जान जोखिम में डालने वाले ऐसे लापरवाह वाहन चालकों की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाया जा सके।

👉 अवैध रूप से अवैध हथियार (चाकू) लेकर घूमने वाले 06 बदमाशों को पकड़कर आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की गई हैं तथा अवैश शराब के विक्रय करने वाले 12 आरोपियों से भी 200 से ज्यादा क्वाटर अवैध देशी शराब, एक पेटी बीयर व 4 बॉटल अंग्रेजी शराब जप्त कर, सभी को  गिरफ्त में लेकर की आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई।

👉 अवैध मादक पदार्थ का सेवन करने वालो के विरुद्ध 10 प्रकरण पंजीबद्ध कर एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही की गई। वहीं सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध 24 प्रकरण पंजीबद्ध कर बदमाशों/असामाजिक तत्वों पर की वैधानिक कार्यवाही।

👉 आदतन बदमाशों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए-  170 ठछैै में-19 व  129 ठछैै में-07,   126ठ/135(3) ठछैै में-129, 141-1ख में 4, इस प्रकार कुल 159 बदमाशो/असामाजिक तत्वों पर की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही/समंस तामिल।

👉 इस दौरान हॉटस्पॉट व शैडो एरिया में ड्रोन पेट्रोलिंग कर की चौकिंग व निगरानी करते हुए,  क्षेत्र के अपराधिक प्रवृत्ति के गुंडे/बदमाशों, चाकूबाजों, निगरानीशुदा बदमाश और जिलाबदर व रासुका के बदमाशों को चेक कर की कार्यवाही और आगे कोई अपराध ना करने की दी हिदायत । इस दौरान कई फरार अपराधी भी पुलिस की गिरफ्त में आये है, जिनके विरुद्ध वैद्यानिक कार्यवाही की जा रही है।

👉 इस दौरान चेक किये/पकड़े गए बदमाशों को अपराध ना करने की हिदायत देते हुए उनसे डोजियर भी भरवाए गए हैं।

 

इंदौर पुलिस द्वारा गुंडे/बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content