- आरोपी के पूर्व मे भी है अपराधिक रिकार्ड, दे सकता था किसी बडी घटना को अंजाम, जिसके पूर्व ही पुलिस ने धरदबोचा।
- आरोपी से एक देशी पिस्टल मय 02 जिन्दा कारतूस व मारुती सुजुकी स्विफ्ट कार करीब 6 लाख रूपये मश्रुका जप्त ।
इंदौर – शहर में अवैध हथियार की तस्करी व इनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाश एवं आदतन आरोपियों पर नकेल कसने के लिये इनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अति. पुलिस आयुक्त श्री राजेश सिंह व पुलिस उपायुक्त जोन-02 श्री कुमार प्रतीक ,अति. पुलिस उपायुक्त महोदय जोन-02 श्री अमरेन्द्रसिंह एवं सहायक पुलिस आयुक्त खजराना श्री कुंदनसिंह मंडलोई के निर्देशन मे एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई । इसी क्रम में थाना कनाडिया पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक शातिर आरोपी को मय देशी पिस्टल व जिन्दा कारतूस के गिरफ्तार किया गया हैं।
दिनांक 13.04.2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर साहारा सिटी कालोनी बायपास के पास आरोपी नब्बु उर्फ निर्भय सिंह मालवीय उम्र 60 साल निवासी शिवनगर मूसाखेड़ी इंदौर को पकड़ा जाकर आरोपी से एक पिस्टल हस्तनिर्मित देशी व 02 जिन्दा कारतूस जप्त किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के विरुद्ध अपराध 25/27 आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, जिससे अन्य मामलो मे के संबंध में भी पूछताछ जारी है ।
आरोपी नब्बु उर्फ निर्भय सिहं मालवीय नि. शिवनगर मुसाखेडी इंदौर
आपराधिक रिकार्ड – आरोपी अपराधिक प्रवृत्ति का है जिसके विरुद्ध कनाड़िया के इस अवैध हथियार के प्रकरण के अलावा
थाना बारोठ जिला देवास में मारपीट व झगड़ा का एक अपराध,
थाना जीआरपी इंदौर में मारपीट व शासकीय कार्य में बाधा का एक अपराध तथा थाना बारोठ जिला देवास के तिहरे हत्याकांड का अपराध भी पंजीबद्ध है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कनाडिया निरी.सहर्ष यादव के मार्गदर्शन में प्र.आर.2915 शिवकुमार यादव ,एफ.आर. बी 23 मे लगे कर्मचारी आर. राकेश राय, आर.रामचरण दांगी, जंगजीत, नीरज जाट, राम भजन, मनोज पटेल की अहम भूमिका रही ।





