- ढाबे का संचालन करने वाला ही बेच रहा था अवैध शराब ।
- आरोपी के कब्जे से 06 पेटी अवैध देशी शराब किमती कुल 30,000 रु की जप्त ।
इंदौर शहर में अपराधों पर नियंत्रण हेतु अवैध मादक पदार्थों व अवैध शराब की खरीद-फरोखत करने वालो व इनकी गतिविधियों में संलिप्त आरोपियो के विरुध सख्त व प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस कमिश्नर इन्दौर द्वारा दिए गए हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में पुलिस उपायुक्त जोन 02, अति. पुलिस उपायुक्त जोन-02 एवं एसीपी कनाड़िया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कनाडिया द्वारा एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर अवैध नशे पर कड़ा प्रहार करने के लिए टीम गठित की गई। जिसने एक शराब तस्कर आरोपी को 06 पेटी अवैध शराब की तस्करी करते गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
दिनाक 20/04/2026 को मुखबीर सुचना प्राप्त हुई कि मां कामाख्या देवी ढाबा का संचालक अंकित केलवा अपने ढाबे से अवैध शराब खरीद बेच रहा है। उक्त मुखबीर सूचना से पर पुलिस टीम मां कामाख्या देवी ढाबा ग्राम बेगम खेड़ी इंदौर पर पहुंची तो ढाबा पर अवैध शराब होना पाई गई। संचालक आरोपी अंकित केलवा निवासी बेगम खेड़ी इंदौर को पकडकर आरोपी के कब्जे से 01 पेटी देसी मसाला शराब, 04 पेटी देसी प्लेन शराब तथा एक थैले में 30 क्वार्टर देसी मसाला व 30 क्वार्टर प्लेन देसी शराब के भरे होकर कुल 55 लीटर मसाला/प्लेन देसी शराब कुल कीमती करीब 30000 रु विधिवत जप्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया है, जिसमें अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। आरोपी से जप्त शराब के स्रोतों के संबंध मे सघन पुछताछ की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में थाना कनाडिया के थाना प्रभारी निरीक्षक सहर्ष यादव, उ.नि.सचिन आर्य, आर. मनोज पटेल, आर. जंगजीत जाट, आर. अमित सिंह भदौरिया, आर. नीरज जाट, आर. रामभजन गुर्जर, आर. प्रवीण शर्मा, आर. धन सिंह कन्नौजे की अहम भूमिका रही ।





