- पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से 82 किलो गांजा व एक मोटर साइकिल की जप्त।
इंदौर – शहर में अवैध मादक पदार्थों का क्रय/विक्रय करने वाले आरोपियों की पतारसी कर इनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए है।उक्त निर्देशों पर कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना तेजाजी नगर पुलिस की सूझबूझ और सतर्कता से गांजा तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
उक्त निर्देशों पर कार्यवाही के दौरान पुलिस थाना तेजाजी नगर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कालू बघेल निवासी धाराजी (देवास) को पकड़ा गया है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से 5 किलो 82 ग्राम अवैध गांजा जप्त किया गया।आरोपी ने पूछताछ पर बताया कि वह इंदौर में नशे की सप्लाई करता था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 1 लाख रुपये कीमत का गांजा और 50 हजार रुपये की मोटरसाइकिल जब्त की है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर गिरोह के अन्य सदस्यों और मादक पदार्थ के स्रोत की गहन पूछताछ की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी तेजाजी नगर एवं उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।





