- आरोपी के कब्जे से 55 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग्स एवं एक बिना नंबर की होंडा हॉरनेट मोटर साइकिल बरामद।
- जप्त एम.डी. ड्रग्स की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत है लगभग 10,30,000/- रुपये एवं (कुल मश्रुका कीमत 11,80,000/- रुपये)।
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस आयुक्त इंदौर द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा लगातार मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 09.08.2026 को क्राइम ब्रांच की टीम गश्त एवं पतारसी के दौरान मेट्रो पिलर नं. 210 के पास, सर्विस रोड, सुपर कॉरिडोर इंदौर पर मौजूद थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति बिना नंबर की काले रंग की होंडा हॉरनेट मोटरसाइकिल से आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस बल को देखकर आरोपी घबराकर भागने का प्रयास करने लगा, जिससे मोटरसाइकिल फिसलने से वह गिर पड़ा।
घेराबंदी कर पकड़े गए संदेही से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अयाज हुसैन, निवासी इंदौर बताया। जिसकी विधिवत तलाशी के दौरान आरोपी के पास से अवैध मादक पदार्थ मिला , जिसका परीक्षण व तौल करने पर उक्त पदार्थ 103.55 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ‘एम.डी. ड्रग्स’ होना पाया गया।
आरोपी के पास उक्त मादक पदार्थ रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस नहीं पाए जाने पर थाना क्राइम ब्रांच इंदौर में अपराध NDPS एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। बाद गिरफ्तारी पूछताछ करने पर आरोपी की निशानदेही पर उसके साथी अन्य आरोपी शहनाज को पकडा गया।
पुलिस द्वारा दोनों आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है, जिनके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। आरोपी से प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रकरण में अन्य संलिप्त व्यक्तियों एवं अवैध मादक पदार्थों के नेटवर्क के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
मुख्य भूमिका
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच इंदौर टीम की सराहनीय भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपी
- अयाज हुसैन, उम्र 19 साल, इंदौर।
- शाहनवाज, उम्र 20 साल, इंदौर
कार्य/शिक्षा:
- आरोपी अयाज कक्षा 8 तक शिक्षित है तथा मजदूरी का कार्य करता है।
- आरोपी शाहनवाज चूडियां बनाने का कार्य करता है।
जप्त मश्रुका विवरण:
- 103.55 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग्स (कीमत लगभग 10,30,000/- रुपये)
- एक बिना नंबर की काले रंग की होंडा हॉरनेट 125 सीसी मोटरसाइकिल (कीमत लगभग 1,50,000/- रुपये)
कुल मश्रुका 11,80,000/- रुपये (ग्यारह लाख अस्सी हजार रुपये)
अपराधिक रिकॉर्ड
गिरफ्तार आरोपी पूर्व से आपराधिक प्रवृत्ति के है तथा इनके विरुद्ध गंभीर प्रकृति के पूर्व में निम्न आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध होना पाये गये हैं—
अयाज हुसैन
- अपराध क्रमांक 1273/2023, थाना चंदन नगर, इंदौर, 25(2) आर्म्स एक्ट, धारा 324, 34, 341,327 भा द वि।


