• शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई कर 02 ड्रग्स तस्कर तथा 02 सप्लायर को किया गिरफ्तार
  • एमडी ड्रग्स एवं गांजा सहित लाखों रुपए कीमत के अवैध मादक पदार्थ जप्त।
  • क्राइम ब्रांच ने पूर्व में पकड़े गए MD ड्रग्स तस्कर की बैक ट्रैकिंग कर राजस्थान के 02 शातिर सप्लायर को भी धरदबोचा।

 

इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त एवं तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर के दिशा-निर्देशन में इंदौर पुलिस द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही कर रही हैं।

इसी क्रम में इंदौर पुलिस ने शहर के विभिन्न 02 थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स एवं गांजा की तस्करी में संलिप्त कुल 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लाखों रुपए कीमत का बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ जप्त किए हैं।  वहीं, क्राइम ब्रांच ने पूर्व में गिरफ्तार एमडी ड्रग्स तस्कर से जुड़े नेटवर्क की बैक ट्रैकिंग करते हुए उसके 02 सप्लायर साथियों को भी गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस की प्रभावी कार्रवाई का विवरण—

  1. थाना लसुड़िया – एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार-

पुलिस थाना लसूडिया द्वारा क्षेत्र में शैडो एरिया व हॉट स्पॉट की चेकिंग करते हुए गुलमोहर रिसोर्ट कॉलोनी स्थित खाली प्लाट निपानिया इंदौर से एक संदिग्ध लक्की निवासी  इंदौर को पकड़ा जिसकी विधिवत तलाशी लेने पर उसके पास से 12.07 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD ड्रग्स मिली जिसे विधिवत जप्त कर एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई की गई।

 

  1. थाना मल्हारगंज – अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार-

पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा क्षेत्र में अवैधानिक गतिविधियों पर अंकुश हेतु की जा रही चेकिंग के दौरान बड़ा गणपति चौराहा इंदौर के पास  एक संदिग्ध अकरम कुरैशी निवासी  इंदौर को पकड़ा, जिसकी विधिवत तलाशी लेने पर उसके पास से एक किलो 180 ग्राम अवैध गांजा मिला जिसे विधिवत जप्त कर एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई की गई ।

 

  1. क्राइम ब्रांच इंदौर ने पूर्व में 13.08 ग्राम MD ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किए गए तस्कर से पूछताछ एवं नेटवर्क की बैक ट्रैकिंग के आधार पर उसके 2  राजस्थान के साथी सप्लायर उमर अली व शोएब उर्फ भूरा दोनों निवासी झालरापाटन राजस्थान  को भी गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

 

गिरफ्तार सभी आरोपियों से अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त, उनके स्रोत, सप्लायर एवं तस्करी नेटवर्क के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। प्रकरणों में अग्रिम विवेचना एवं वैधानिक कार्रवाई जारी है।

इंदौर पुलिस की नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी है।

keyboard_arrow_up
Skip to content