इंदौर पुलिस का अवैध मादक पदार्थों के सौदागरों के विरुद्ध कड़ा प्रहार लगातार जारी…

 

इंदौर शहर के युवाओं को नशे का आदि बनाने वाले दोनों आदतन अपराधियो को गिरफ्तार कर भेजा गया है केंद्रीय जेल भोपाल।

 

दोनों आदतन अपराधी सैयद रेहान उर्फ मांडा तथा सचिन आर्य आगामी 6 माह तक रहेंगे भोपाल जेल में निरूद्ध

 

इंदौर नगरीय क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु, अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त आदतन बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी व सख्त कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इंदौर श्री आर. के. सिंह के मार्गदर्शन में नगरीय ज़ोन-02 व ज़ोन -04 पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ के 02 शातिर आदतन अपराधियों के विरुद्ध PIT एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया है।

 

नगरीय ज़ोन-02 क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ की खरीदी / बिक्री करने वाले आरोपियों की धरपकड तथा अवैध मादक पदार्थ बिक्री में संलिप्त आदतन अपराधियों पर कडी कार्यवाही के पुलिस कमिश्नर  इंदौर के निर्देशानुसार  पुलिस उपायुक्त जोन-02 श्री कुमार प्रतीक व अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-02 श्री अमरेंद्र सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके परिप्रेक्ष्य में सहायक पुलिस आयुक्त श्री कुंदन मंडलोई के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खजराना द्वारा एनडीपीएस एक्ट के अपराधों में संलिप्त रिकार्डेड बदमाश सैयद रेहान उर्फ मांडा  निवासी ममता कॉलोनी खजराना इन्दौर के विरूद्ध पिट् एनडीपीएस की कार्यवाही करते हुये इसके विरूद्ध प्रकरण तैयार कर डीसीपी जोन 2 नगरीय इन्दौर एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के प्रतिवेदन पर माननीय न्यायालय संभाग आयुक्त इन्दौर द्वारा विचरण उपरांत आरोपी सैयद  रहमान को आदेश दिनांक 02/04/2026 से छः माह की अवधि के लिये उक्त बदमाश को भोपाल जेल में निरूद्ध रखने हेतु आदेश दिए गए ।  जिसके पालन में पुलिस थाना खजराना व टीम द्वारा उक्त आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया है, जिसे केंद्रीय जेल भोपाल भेजा जा रहा है।

 

 

इसी प्रकार नगरीय ज़ोन-02 क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ की खरीदी / बिक्री करने वाले आरोपियों की धरपकड तथा अवैध मादक पदार्थ बिक्री में संलिप्त आदतन अपराधियों पर कडी कार्यवाही के पुलिस कमिश्नर इंदौर के निर्देशानुसार पुलिस उपायुक्त जोन-04 श्री आनंद कलादगी व अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-04 श्री दीशेष अग्रवाल द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके परिप्रेक्ष्य में सहायक पुलिस आयुक्त जूनी इंदौर विजय चौधरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रावजी बाजार एवं टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों के तस्कर सचिन आर्य निवासी- राधा गोविंद का बगीचा इंदौर के विरूध्द धारा 3(1) स्वापक औषधि एवं मनः प्रभावी पदार्थ अवैध व्यापार निवारण अधिनियम 1988 के तहत वैधानिक प्रभावी कार्यवाही करने हेतु उचित माध्यम से न्यायालय आयुक्त, इंदौर संभाग इंदौर पत्राचार किया, जिस पर  अनावेदक सचिन के विरूध्द PIT NDPS Act के तहत  आदेश पारित कर आरोपी सचिन आर्य को 06 माह के लिये सेन्ट्रल जेल भोपाल निरूध्द किया जाने हेतु आदेश किया है । आदेश के पालन में यथाशीघ्र आरोपी सचिन आर्य को गिरफ्तार कर केन्द्रीय जेल भोपाल निरूध्द किया गया है ।

 

आरोपी सैयद रेहान के विरुद्ध कार्यवाही में थाना प्रभारी खजराना निरीक्षक मनोज सिंह सेंधव व उनकी टीम की तथा आरोपी सचिन आर्य के विरुद्ध कार्यवाही में थाना प्रभारी रावजी बाजार निरीक्षक उमेश यादव व उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

 

इंदौर पुलिस कमिश्नरेट की अवैध मादक पदार्थों के सौदागरों के विरुद्ध ये सख्त व प्रभावी कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content