• आरोपी के कब्जे से 47 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग्स (मेफेड्रोन) जप्त।

 

 

इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त, तस्करी एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त आरोपियो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त (अपराध) के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा लगातार मुखबिर तंत्र सक्रिय रखते हुए सघन चेकिंग व  कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 10.09.2026 को क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा पत्थर गोदाम मेन रोड पावर हाउस के पास, इंदौर में चेकिंग के दौरान संदेहास्पद स्थिति में घूम रहे व्यक्ति युसुफ को घेराबंदी कर रोका गया। संदेही की विधिवत तलाशी लेने पर उसके पास से 22.47 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग्स (अनुमानित कीमत ₹2,20,000/-) बरामद हुआ। आरोपी के विरुद्ध थाना क्राइम ब्रांच इंदौर में अपराध क्रमांक 0140/2026 धारा 8/22 NDPS Act के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया । आरोपी से अवैध मादक पदार्थों के नेटवर्क, खरीदारों एवं अन्य सप्लायरों के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है।

 

गिरफ्तार आरोपी :

युसुफ, निवासी थाना पंढरीनाथ, इंदौर

 

शिक्षा/कार्यः

आरोपी चौथी कक्षा तक शिक्षित है तथा ऑटो चलाने का कार्य करता है।

 

आपराधिक रिकॉर्ड – गिरफ्तार आरोपी यूसुफ  आपराधिक प्रवृत्ति का है, जिसके विरुद्ध पूर्व से निम्न आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध होना पाए गए हैं।

* अपराध क्र. 593/21 थाना एरोड्रम, धारा 3/4 जुआ एक्ट ।

* अपराध क्र. 332/21 थाना सेन्ट्रल कोतवाली, धारा 13 जुआ एक्ट।

* अपराध क्र. 43/22 थाना तेजाजी नगर, धारा 13 जुआ एक्ट।

* अपराध क्र. 284/23 थाना सेन्ट्रल कोतवाली, धारा 13 जुआ एक्ट।

 

जप्त मश्रुका विवरण :

* 22.47 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग्स (मेफेड्रोन)

कुल कीमत करीब 2,20,000/- रुपये (दो लाख बीस हजार रुपये)

 

 

मुख्य भूमिका :

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच इंदौर टीम की सराहनीय भूमिका रही। आरोपियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रकरण में अन्य संलिप्त व्यक्तियों एवं अवैध मादक पदार्थों के नेटवर्क के संबंध में विस्तृत विवेचना जारी है।

 

👉इंदौर पुलिस क्राइम ब्रांच द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध वर्ष 2026 में की गई अब तक की कार्यवाही

 

क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा दिनांक 01 जनवरी 2026 से आज दिनांक तक एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत कुल 66 प्रकरणों में 141 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उक्त कार्यवाहियों के दौरान आरोपियों के कब्जे से 2.99763 किलोग्राम एम.डी. ड्रग्स, 28.338 किलोग्राम गांजा, 500 किलोग्राम भांग, 327.42 ग्राम ब्राउन शुगर एवं 10 ग्राम कोकीन सहित लगभग ₹3,76,18,000/- मूल्य के मादक पदार्थ एवं वाहन जप्त किए गए हैं।

keyboard_arrow_up
Skip to content