- 15 ग्राम एम.डी. ड्रग्स के साथ 01 तस्कर को किया गिरफ्तार।
- आरोपी के कब्जे से लगभग ₹1,50,000/- कीमत की 15 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ‘एम.डी. ड्रग्स’ एवं तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल (HF 100) की जप्त।
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त, तस्करी एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त आरोपियो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर के दिशा-निर्देशन तथा पुलिस उपायुक्त (अपराध) के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत सघन चेकिंग व धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 16.11.2026 को क्राइम ब्रांच की टीम शहर में गश्त व चेकिंग के दौरान एमआर 04 रोड, सरस्वती नदी पुलिया के पास पहुँची। वहाँ एक व्यक्ति HF 100 मोटरसाइकिल के पास संदिग्ध अवस्था में खड़ा दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर हड़बड़ाने लगा। टीम द्वारा घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम शाहरुख उर्फ एमडी, निवासी राजेन्द्र नगर, इन्दौर बताया।
संदेहास्पद स्थिति प्रतीत होने पर विधिवत उसकी मोटरसाइकिल की चेकिंग की गई। गाड़ी की सीट कवर के नीचे 15 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ‘एम.डी. ड्रग्स’ बरामद हुआ।
आरोपी शाहरुख उर्फ एमडी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) इंदौर में अपराध धारा 8/22 NDPS Act के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी से अवैध मादक पदार्थों के स्रोत, नेटवर्क एवं सप्लायरों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी :- शाहरुख उर्फ एमडी, निवासी – इन्दौर
शिक्षा / कार्य :- आरोपी कक्षा 10वीं तक शिक्षित है तथा मैट्रेस, रजाई, गद्दे आदि बनाने का कार्य करता है।
जप्त मश्रुका विवरण :- 15 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग्स (अनुमानित मूल्य ₹1,50,000/-)
01 हीरो (HF 100) मोटरसाइकिल (अनुमानित मूल्य ₹60,000/-)
कुल मश्रुका राशि : – लगभग ₹2,10,000/- (दो लाख दस हजार रुपये)
मुख्य भूमिका :- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अपराध शाखा के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच टीम की सराहनीय भूमिका रही। आरोपी से प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रकरण में अन्य संलिप्त व्यक्तियों एवं मादक पदार्थों के नेटवर्क के संबंध में विस्तृत विवेचना जारी है।
क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा वर्ष 2026 में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अब तक की कार्यवाही (NDPS एक्ट) :-
क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा दिनांक 01 जनवरी 2026 से आज दिनांक तक NDPS एक्ट के अंतर्गत कुल 92 प्रकरणों में 203 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उक्त कार्यवाहियों के दौरान आरोपियों के कब्जे से 3.49365 किलोग्राम एमडी ड्रग्स, 41.023 किलोग्राम गांजा, 500 किलोग्राम भांग, 443.28 ग्राम ब्राउन शुगर एवं 10 ग्राम कोकीन सहित लगभग ₹4,53,92,000/- मूल्य के मादक पदार्थ एवं वाहन जप्त किए गए हैं।


